- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Various Programs Will Be Held On The Anniversary Of Gandhi Jayanti And Dandyatra
गांधी जयंती एवं दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
रावतभाटा। कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर 18 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में तृतीय दिवस आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य मुकेशकुमार वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक तेजमल राठौर, सह संयोजक निर्मल शर्मा, मुख्य वक्ता डेमसाइड स्कूल प्रिंसिपल शहनाज बी रहेंगी कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया जाएगा।