पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • R.mandi News Rajasthan News Vibhishan Fair Starts With Burning Of Effigy Of Hiranyakashyap In Kathun

कैथून में हिरण्यकश्यप का पुतला दहन करने के साथ ही विभीषण मेला शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगोत्सव पर हुए सड़क हादसों में कई घायल

सुल्तानपुर| क्षेत्र में होली पर सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। इनमें से 11 जनों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर किया है। रामकेश पुत्र बिहारीलाल (22) निवासी तोरण, कमलेश प|ी गंगाबिशन (65) निवासी सुल्तानपुर, बद्रीलाल प्रजापति (61) निवासी सुल्तानपुर, चेतन पुत्र पप्पूलाल मेघवाल (23) निवासी सुल्तानपुर, रघु पुत्र प्रभुलाल (26)निवासी पटवाड़ा, हरिमोहन पुत्र पन्नालाल (40) निवासी प्रेमसर मध्यप्रदेश, अजय पुत्र हरिमोहन (10) निवासी प्रेमसर मध्यप्रदेश, भंवरलाल पुत्र नाथूलाल (36) निवासी ककरावदा, तुषार पुत्र चंद्रप्रकाश (22) निवासी सुल्तानपुर, रामराज पुत्र पन्नालाल (37)निवासी ख्यावदा, गिरिराज (27) धनवा को कोटा रैफर किया है।

उल्लास के साथ मनाया हाेली फूलडोल महोत्सव

कैथून. नगर में विभीषण मेले के दौरान 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन किया गया।

मंडाना| कस्बे में धुलंडी पर सालों से चला आ रहा होली फूलडाेल महोत्सव मनाया गया। यहां बड़े चारभुजाजी मन्दिर से भगवान चारभुजाजीनाथ के देवविमान गाजे बाजों के साथ में शाम को सबसे पहले मैन बाजार स्थित छोटे चारभुजाजी मन्दिर लाया गया गया। यहां दोनों भगवानों के साथ ग्रामीणों ने फूलों की होली खेली अाैर आरती की गई। यहां से बड़े चारभुजाजी को मैन बाजार कलालों के खुट, टोडी मोहल्ला, लक्ष्मीनाथ मन्दिर लेकर पहुंचे। यहां पर भी आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके बाद भगवान काे वापस मंदिर में विराजित किया गया।

मंडाना. कस्बे में भगवान की पूजा-अर्चना करते ग्रामीण।

कैथून| होली फूलडोल पर्व पर कस्बे में सात दिवसीय विभीषण मेला सोमवार से विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरु हुअा। मंगलवार शाम विभीषण धर्मशाला से शोभायात्रा बैंडबाजों, घुड़सवारों के साथ प्रारंभ हुअा। इसमें राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गई।

कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किए। विभिन्न समाजों के देवविमान शामिल थे। जिनमें राज मंदिर बडे चारभुजाजी, ब्रह्मभट्ट, मालव धाकड, स्वर्णकार समाज तथा राठौर समाज के देवविमान मुख्य रुप से शामिल थे। आतिशबाजी करते हुए शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजर कर देर शाम हिरण्यकश्यप पुतला दहन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न संगठनों व समाजों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शाेभायात्रा के बाद हिरण्यकश्यप के 50 फीट के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला, साध्वी हेमा सरस्वती, रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर, प्रभाकर महाराज कबीर आश्रम कोटा थे। यहां आतिशबाजी के बाद गुरु पंडित दीनदयाल शर्मा ने हिरण्यकश्यप के पुतले की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। बाद में 50 फीट ऊंचे हिरण्यकश्यप के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद सभी देव विमानों को विभीषण कुंड पर ले जाया गया। वहां पर कथा के समापन के बाद विभीषण का राज्याभिषेक किया गया।

रासलीला शुरू, 15 तक चलेगी: विभीषण मेले में बुधवार से रासलीला शुरू की गई। जो 15 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से और 11 से 13 मार्च रात 9 बजे से वृंदावन की मंडली द्वारा रासलीला की जाएगी। 14 मार्च रात्रि को 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें नृत्यांगना मोनिका चौधरी, लाफ्टर वाहेगुरु भाटिया तथा सिंगर डिम्पल सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेले के समापन पर 15 मार्च रात 9 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हाेगा।
खबरें और भी हैं...