- Hindi News
- National
- Pawta News Rajasthan News Villagers Expressed Gratitude For The Announcement Of The New Municipality Including Pavata And Pragpura
पावटा व प्रागपुरा मिलाकर नई नगरपालिका की घोषणा पर ग्रामीणों ने जताया आभार
विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर की मांग पर प्रागपुरा व पावटा को मिलाकर नगरपालिका बनाने की घोषणा करने पर लोगों ने मुख्यमंत्री व विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर का आभार जताया है।
लोगों ने पावटा अनाज मंडी व प्रागपुरा में आतिशबाजी व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल, पावटा सरपंच उर्मिला अग्रवाल, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौहान, निर्मल पंसारी, अग्रवाल महासभा महामंत्री धर्मेंद्र गोयल पिन्टू, जनरल व्यापार मण्डल सदस्य पुष्कर बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अरोडा, दावं व्यापार मण्डल के पवन गोयल, आदर्श रामलीला मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, एडवोकेट विष्णु पटेल, भाजपा जिलामंत्री एलन स्वामी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जाट समाज अध्यक्ष महेश लम्बूरा, सुनील पचलंगिया, ग्राम सेवा सहकारी समिति पावटा के डायरेक्टर नीरज सैन, वार्डपंच विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, पूर्व उपसरपंच गिरीराज बोहरा, नरेन्द्र मोदी विचार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष उपकेन्द्र सिंह, राजश्री ग्रुप निदेशक राजेन्द्र यादव, विशाल ग्रुप निदेशक सुरेन्द्र पलसानिया, वस्त्र व्यापार मण्डल महामंत्री रतन लाल जिंदल, किराणा व्यापार मण्डल सदस्य संदीप ग्रोवर, रामसिंह यादव गुरूजी, कुनेड़ सरपंच नरपत सिंह, भूरीबाई सरपंच कैलाश स्वामी, वार्डपंच सावर बंसल, डां.ओमप्रकाश गौड, सुरेश शर्मा, वेणी गौड, चन्द्र प्रकाश गौड सहित सैकडो़ं ग्रामीणों ने विधायक गुर्जर का आभार जताया है।
पावटा| कस्बे के अनाज मंडी में नई नगरपालिका घोषित करने पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर खुशी जाते ग्रामीण।