- Hindi News
- National
- Viratnagar News Rajasthan News Villagers Gathered At The Neemadi Bhairu Baba Fair
नीमड़ी वाले भैरू बाबा के मेले में उमड़े ग्रामीण
कस्बे के नीमडी वाले भैरू बाबा के स्थान पर मेले एवं भंडारा हुआ। भैरू बाबा की भव्य झांकी सजाई गई। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। मेले में विधायक इंद्राज गुर्जर ने भी शिरकत की। कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति के प्रचार प्रचार को बढावा मिलता है। ब्लाक अध्यक्ष पोखरमल सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार छीपा, यूथ कांग्रेस विधानसभाध्यक्ष फूलचंद सैनी, देशराज सैनी, नरेन्द्र सैनी, पूरणमल सैनी आदि मौजूद रहे।
नृसिंह मेले में उमड़े श्रद्धालु
मैड़| भामोद में नृसिंह भगवान का मेला भरा। इसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। ऋषिराज जोशी ने बताया कि नृसिंह मेला में विधायक इन्द्राज गुर्जर, विराटनगर थानाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेले में धमाल कार्यक्रम भी हुआ।