- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Villagers Object To Renting Community Building
सामुदायिक भवन को किराए दे देने पर ग्रामीणों की आपत्ति
चेचट. कस्बे में प्रतापपुरा चौराहे के सामुदायिक भवन को ग्राम पंचायत ने व्यावसायिक उपयोग के लिए किसी को किराए पर दे दिया है। इससे नजदीक में रहने वाले लोगो में नाराजगी जताई है।
पंचायत को शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद बुधवार को रामगंजमंडी तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा को उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि जन उपयोगी सामुदायिक भवन लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन के लिए उपयोग में आता रहा है। इस भवन में जन्म दिन की छोटी-मोटी पार्टी, लग्न-सगाई, गौना सरीखे आयोजन भी होते रहे हैं। लेकिन चेचट पंचायत ने इसको किराए पर देकर स्थानीय गरीब तबके के नागरिकों को ऐसे छोटे-मोटे आयोजन के लिए भटकने को मजबूर कर दिया। आसिफ खान, योगेश मीणा, कैलाश सुमन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कुमार मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सुमन, धनराज शाक्यवाल, गिरिराज गोचर, सैफ मोहम्मद आदि मौजूद थे।