पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Villagers Should Not Encroach On Government Land Sdm

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करें ग्रामीण: एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गणेशगंज. कस्बे में चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते अधिकारी।

गणेशगंज. कस्बे में शुक्रवार रात को चौपाल लगाई गई। इसमें एसडीएम रामावतार बरनाला ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की सरकारी भूमि पर ग्रामीण अतिक्रमण नहीं करें और गांव के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। अधिकतर बीमारियां साफ सफाई नहीं रखने से फैल रही है। इनकी रोकथाम के लिए सुरक्षा ही उपाय हैं। आंगनबाड़ी अौर विद्यालयों में बांटने वाले पोषाहार पर भी जिम्मेदार ध्यान दें कि वहां पर साफ सफाई हो रही है या नहीं। सरपंच हेमंत बैरवा ने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। चौपाल में ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताई। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में इटावा थानाधिकारी मुकेश मीणा, बिजली विभाग के एईएन सुरेश कुमार मीणा, पीएचइडी के एईएन सुरेश बैरवा, पंचायत समिति पीओ रामपाल महावर, पटवारी देवेंद्र मीणा, ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक नंदबिहारी मीणा और वार्ड पंच शामिल थे।
खबरें और भी हैं...