- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Villagers United To Bring Yamuna Water To Amarsarwati
यमुना का पानी अमरसरवाटी में लाने के लिए ग्रामीण एकजुट
धवली कस्बे में यमुना नदी जल योजना को लेकर ग्रामीणों की बैठक डॉ महावीर शास्त्री के मुख्य आतिथ्य व मालीराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
शास्त्री ने कहा की जल के दोहन के फल स्वरूप तथा विगत काफी सालों से बारिश कम होने से क्षेत्र में भूजल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। आज लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ रहा है तथा सैकड़ों फीट गहरा बोरिंग करवाने के बाद भी मात्र पेयजल के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।
अध्यक्षता करते हुए मालीराम मीणा ने कहा कि क्षेत्र में अधिकार जमीन सिंचाई के लिए पानी नहीं होने के कारण धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है। सिंचाई के लिए पानी की कमी के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति दिनाेंदिन रसातल में जा रही है तथा छोटे किसान जीवन यापन करने में भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मुख्य वक्ता पंडित सोमदत्त
शर्मा ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार को प्रस्तावित यमुना नदी जल योजना का विस्तार करके इस योजना का पानी नीमकाथाना व श्रीमाधोपुर तहसील से आगे अमरसर, शाहपुरा व चौमू क्षेत्र तक लाने के लिए ग्रामीणों को एकजुट होकर सांसद व विधायकों के माध्यम से सरकार के पास
अपील पहुंच आनी चाहिए। बैठक के दौरान पोखरमल चौधरी, सूरजभान जाट, फूलचंद बड़बड़वाल, नरसीलाल प्रजापति, पंडित लक्ष्मण दास त्रिवेदी, राजेंद्र बागड़ी, भगवान सहाय सेपट, छीतरमल जाट सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान उपस्थित दर्जनों गांवों के
लोगों ने गांव-गांव में पोस्टर व पोस्टकार्ड तथा ज्ञापन अभियान चलाकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, मुख्यमंत्री सहित राज्य में केंद्र सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाने का निर्णय लिया। बैठक में लोगों ने यमुना नदी जल योजना परियोजना के बारे में गांव-गांव मे घर-घर लोगों से संपर्क कर जागरूक करने तथा
लोगों को जागरूक कर केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष मांग पुरजोर तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया।
अमरसर|धवली कस्बे के बस स्टैंड के पास मैदान में यमुना नदी जल योजना को लेकर बैठक में विचार व्यक्त करते हुए वक्ता।