विमलचंद जैन बने रामनवमी मेलाध्यक्ष
कनवास. कस्बे में कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर रामनवमी उत्सव सम्या मेले की तैयारियों को लेकर रामनवमी उत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में निवर्तमान समिति अध्यक्ष पुरषोतम सोनी ने गत वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्हाेंने स्वयं अध्यक्ष पद नहीं लेने अाैर नया अध्यक्ष बनाने की बात कही। इस पर सभी ग्रामवासियों की सहमति से विमलचन्द जैन को रामनवमी उत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। मेले व उत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा कर तख्ता बाहर निकाला गया। इस अवसर पर परशुराम खटीक, नरेन्द्र सोनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कमल खटीक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक विजय, पूर्व सरपंच पारस कुमार जैन, रघुकुल नन्दन गौतम, कौशल सोनी, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, मन्दिर पुजारी परशुराम शर्मा, देवलाल गुर्जर शामिल थे।