पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • R.mandi News Rajasthan News Ward 8 Wins Ward Level Cricket Championship Runners Up Number 9

वार्ड 8 ने जीती वार्ड स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप, 9 नंबर बना उपविजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के सुकेत कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बाग परिसर में सोमवार को आगाज हुआ। जिसके मुख्य अतिथि सरपंच उपसरपंच व वार्ड मेम्बर सहित गणमान्य लोग रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन हाजी पप्पू सखी गोल्डन ने ग्राउंड पर फीता काट कर किया। वहीं ग्राउंड पर पहुंचीं दोनों टीमों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान यकीन अहमद, वसीम अहमद, जगदीश चौपड़ा, फारुख मिस्त्री, इस्लाम भाई अरनिया, मुश्ताक अंग्रेज, प्रहलाद राठौड़, वकार अहमद, जहांगीर खान व अख्तर भाई मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में सरपंच गोवर्धन मेहरा की तरफ से 11 हजार रुपए का पहला पुरस्कार रखा गया। वहीं दूसरा पुरस्कार उप सरपंच फैसल खान की तरफ से 5100 रुपए रखा गया। प्रतियोगिता में सुकेत पंचायत के 27 वार्डों की टीमें भाग लेंगी। जिन्हें नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से खिलाया जाएगा। इसी के साथ ही पहले दिन सोमवार को 4 मैच खेले गए जिसमे पहला मैच 22 व 26 वार्ड के बीच खेला गया। दूसरा 2 व 10 वार्ड के बीच खेला गया। तीसरा 9 व 17 वार्ड के बीच खेला गया। वहीं, चौथा मैच 21 व 8 वार्ड के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वार्ड नंबर 8 व 9 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड 9 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 89 रन का लक्ष्य दिया। वार्ड 8 ने बड़ी आसानी से 5 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। जीत के बाद वार्ड 8 के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया। इसी के साथ ही ग्राम पंचायत के सदस्यों व गणमान्य लोगों द्वारा टीम को ट्रॉफी दी गई।

रामगंजमंडी . वार्ड 8 टीम के खिलाड़ियों ने जीत के बाद जश्न मनाया। ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के सदस्य।

वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मौके पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ग्रामीण मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...