पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Govindgarh News Rajasthan News Water Crisis In The Colonies Of Sitarampura Road In Govindgarh

गोविंदगढ़ में सीतारामपुरा रोड की कॉलोनियों में जल संकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के सीतारामपुरा रोड पर बसी कॉलोनियों में पेयजल की किल्लत होने से लोग परेशान हैं। रेलवे स्टेशन के पश्चिम की अोर बसी शांति कॉॅलोनी व आसपास के मकानों में तो कई वर्ष से ही पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन के उत्तर-पूर्व की साइड के मकानों में पानी तो आता है, लेकिन इतने कम दबाव में आता है कि उसे पाने के लिए स्थानीय बाशिंदों को 3-4 फीट तक गहरे गड्ढे खोदने पड़े हैं। एक परिवार के दो सदस्य हो तब ही कोई पानी भरा जाता है। स्थानीय ग्रामीण रामलाल कुमावत ने बताया कि ऊंचाई के कारण पानी बड़ी मुश्किल से पहुंच पाता है। ऐसे में पूरे कस्बे को दो भागों में बांटा जाना चाहिए और अलग-अलग भाग में अलग-अलग समय पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे सही दबाव के साथ पानी की पूर्ति हर घर तक हो सकेगी। दूसरी ओर शांति कॉॅलोनी निवासी अनिता देवी ने बताया कि इस कॉॅलोनी में गोविंदगढ़ से तो जलदाय विभाग पानी नहीं जोड़ पाया, लेकिन कई वर्ष पहले मलिकपुर की पेयजल टंकी से पानी देने की कवायद हुई थी, जो पाइप लाइन डालने के बाद भी नलों में पानी आना सपना ही बना हुआ है। शांति कॉॅलोनी में अधिकांश गरीब और मजदूर तबके के एससी वर्ग के लोग रहते हैं और ऐसी स्थिति में पेयजल के लिए 300 रुपए प्रति टैंकर के देकर मंगवाना पड़ता है। एक टैंकर एक परिवार में बड़ी मुश्किल से 3-4 दिन ही चल पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव चाहे कोई से भी हो सब वादा करके जाते हैं, लेकिन पानी की व्यवस्था कोई नहीं करवा पाया है।

गोविंदगढ़| सीतारामपुरा रोड पर मकान के आगे गड्‌ढ़ा खोदकर पानी भरने का जतन करता ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...