पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phagi News Rajasthan News Weekly Program Begins Prabhatferi Rally And Lecture On Gandhi39s 150th Birth Anniversary

गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू, प्रभातफेरी, रैली व व्याख्यान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर दांडी मार्च वर्षगांठ के आयोजन की श्रंृखला में गुरुवार को ग्राम पंचायत पीथावास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीथावास ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले चरण में प्रभात फैरी, रैली, गांधी विचार धारा व्याख्यान एवं दांडी इतिहास के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी डॉ. सुमन चौधरी, सीबीओ झोटवाड़ा राधेश्याम जाट, पीईओ योगेन्द्र सिंह व रामजस चौधरी, महेन्द्र सिंह गांधी विचारक, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश शर्मा, व्याख्याता गोपालसिंह, सरपंच संतोष यादव, उपसरपंच चंदा देवी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को दांडी यात्रा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायत समिति झोटवाड़ा की ग्राम पंचायत मुंडियारामसर पंचायत ग्राम विकास अधिकारी विष्णुसिंह, हाथोज ग्राम विकास अधिकारी सुशीला चौधरी, कनिष्ट सहायक पीथावास हनुमान सहाय चौधरी, वार्डपंच भूरीदेवी, ममता देवी यादव, प्रहलाद शर्मा, प्रहलाद भांकडीवाल, लालाराम, शंकरलाल, रेखा वर्मा, ज्योति शेखावत, मुरारी कुमावत, पंचायत सहायक राजेश कुमार कुम्हार, रामप्रसाद बुनकर, रामबाबू सैन, मुरारी कुमावत सहित कई लोग मौजूद थे।

मंडा भिंडा स्कूल में छात्र छात्राओं ने निकाली दांडी यात्रा

बधाल| ग्राम मंडा भिंडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रधानाचार्य शिवलाल स्वामी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाई गई। यात्रा प्रभारी शिवलाल स्वामी ने बताया कि स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की डेढ़ सौ जयंती वर्षगांठ के रूप में मनाई गई। इस मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप जलाकर शुभारंभ किया गया। इसके बाद में गांव के मुख्य मार्गों से छात्र-छात्राओं के द्वारा दांडी यात्रा निकाली गई। दांडी यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान छात्र छात्राओं को महात्मा गांधी की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई।

गांधी की 150वीं जयंती पर
सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू


फागी | महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गुरूवार से सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन प्रभातफेरी व सव धर्म सभा। द्वितीय दिन गांधी भजन व देश भक्ति पर प्रतियोगिता। तृतीय दिन नुक्कड़ नाटक व खेल प्रतियोगिता। चौथे दिन चित्रकला प्रतियोगिता। पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता। छठवां दिन भाषा, काव्य व कविता प्रतियोगिता सातवें दिन सेमीनार व समापन होगा।

कालवाड़. ग्राम पीथावास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर दांडी मार्च वर्षगांठ के आयोजन की श्रंृखला में विशेष कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।
खबरें और भी हैं...