- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Welcome To The State President Of Safai Karamchar Cell
सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
शाहपुरा | राष्ट्रीय वंचित लोक मंच की प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार में शाहपुरा निवासी ओमप्रकाश वाल्मीकि को सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ उत्तरी राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है। वाल्मिकी के शनिवार को शाहपुरा पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया
और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि ने बताया कि नवल किशोर को सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ उत्तरी राजस्थान का जयपुर जिला अध्यक्ष,भारत सोनवाल को जयपुर जिलाध्यक्ष घनश्याम उमरवाल को जयपुर शहर अध्यक्ष राजेंद्र बिवाल को जयपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश वाल्मीकि के शनिवार को शाहपुरा पहुंचने पर एडवोकेट कैलाश बनकर, राकेश कुमार कडेला, सुरेश कुमार स्वामी, सोहन लाल वर्मा, किशनलाल जमादार, त्रिवेणी धाम विवाह सम्मेलन अध्यक्ष सुरेश बिवाल सहित कई लोगों ने स्वागत किया।