पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Where The Women Are Respected The Gods Live There

जहां नारियों का सम्मान, वहीं देवताओं का वास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीमेन वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सोसायटी अध्यक्ष जगविंद्र कौर के सानिध्य में तथा विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत ने की। विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के बंशीधर सैनी, राजेंद्र शर्मा रहे। इस मौके पर विधायक शर्मा ने वीमेन वेल्फेयर सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा की और महिलाओं की सुरक्षा की बात की। सोसाइटी अध्यक्ष जगविंदर कौर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरुक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में डाॅ. शिखा मील, डाॅ. अनिता शर्मा, डाॅ. सोनू सैनी, दीपा सैनी, राधिका सैनी, शर्मिला मीना, सरपंच रजनी मीना, व्याख्याता अंजू मीना, विमला चौधरी, नेहा शर्मा, रतना शर्मा, सरोज, भगवती, निशा, संतोष, मंजू, रजनी, उषा शर्मा, दिशा, प्रीती, मधु, बबिता, सोनम, अन्नु आदि महिलाओं को सोसायटी की ओर से गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोल्डन बेल्स के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कृष्ण कुमार सैनी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इसी प्रकार शहर के जयपुर रोड पालीवाल मार्ग पर उडान महिला संस्थान की महिलाओं ने तिलक होली खेल कर महिला दिवस मनाया तथा जल बचाने का संदेश दिया। संस्थान अध्यक्ष सुनीता गुर्जर ने बताया कि जल को बचाना है।

ग्राम पंचायत विमलपुरा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरपंच तारामणी द्वारा कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच महंत योगेश्वर दास शर्मा ने कहा कि जहां नारियों की पूजा की होती है, वहां देवताओं का वास होता है। इसलिए हर स्तर पर महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। आज महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रही हैं आैर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी विष्णु बालाणी, ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय, कनिष्ठ लिपिक राजेंद्र कुमार, बंशीधर शर्मा, पवन मीणा, अक्षत शर्मा, रामावतार जांगिड़, मनोज मिश्रा, शिवराम यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंगोनिया| कस्बे सहित क्षेत्र के भोजपुरा, मुरलीपुरा, जोरपुरा-सुंदरियावास, कुड़ियों का बास, लोहरवाडा़, डूंगरी, बेणिया का बास आदि गांवों में रविवार को महिला दिवस मनाया गया। कई जगहों पर महिलाओं का सम्मान किया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने बनाने का आह्वान

हिरनोदा| ग्राम पंचायत झरना के पंचायत सभागार में सरपंच नीतू जांगिड़ की अध्यक्षता में महिला दिवस एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला जाग्रति मंच हिरनोदा के तत्वावधान में महिला दिवस प्रधान संतोष कड़वा के मुख्य आतिथ्य व पंचायत समिति सदस्य सुष्मिता सैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को सामाजिक कार्य में भागीदारी बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या को रोकने, बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को जागरूक करने, स्वच्छता, महिलाओं को शिक्षित कर समाज में फैल रही कुरीतियों को बंद करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य संतोष चौधरी, रामप्यारीदेवी, ममता देवी, सुशीला, मंजू, पिंकीदेवी, कमला मौजूद थी। झरना पंचायत में महिला दिवस पर कार्यशाला में ग्राम विकास अधिकारी सुगनचंद शर्मा, उपसरपंच रामनिवास मेहता, एएनएम, रश्मि, भवनेश दुलरिया, राजेश मीणा, प्रभूजांगिड, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

महिला अधिकारों की दी जानकारी

भैंसावा| कस्बे में नेहरु युवा केन्द्र जयपुर युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार व स्वामी विवेकानंद युवा मण्डल भैंसावा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सांभर ब्लॉक के नेशनल यूथ वॉलंटियर रामप्रसाद स्वामी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में बताया और देश में नारी शक्ति के बहुत बडे़ योगदान के बारे में बताया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विष्णु कांता शर्मा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में बताया।

करणसर| केशा का बास गांव के नवनिर्माण एवं पर्यावरण केन्द्र संस्था परिसर में संस्था अध्यक्ष महावीर सिंह पालावत की अध्यक्षता में विश्व महिला दिवस पर कार्यशाला हुई।

स्वावलंबी बनने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने पर दिया जोर

शिवदासपुरा| ग्राम बीलवा के पुजारियों के मोहल्ले में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 किशोरी, बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। महिला अधिकारिता की ब्लॉक अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग की साथिन के पद पर कार्यरत प्रेम देवी मीणा को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर संभाग स्तर पर सम्मानित कर पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सखी चौपाल का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की बंदना के द्वारा सोनू शर्मा का सखी के लिए चयन किया गया। इस मौके पर उत्सव शर्मा के द्वारा इंदिरा गांधी शक्ति निधि योजना पर चर्चा की गई। सखी सोनू ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह को माध्यम बना कर कार्य करें। साथिन प्रेम देवी मीणा ने विभाग की अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पिंकी शर्मा के द्वारा सभी आई हुई महिलाओं, किशोरियों एवं बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई।

महिला पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

राजावास| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं हरमाड़ा थाना पुलिस कर्मियों ने साथी महिला पुलिस कर्मियों को गुलदस्ता देकर सम्मान किया। थाना इंचार्ज रमेश सैनी ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर एसीपी प्रियंका कुमावत व थाने की छह महिला पुलिसकर्मियों को थाना स्टाफ की ओर से गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। सैनी ने इस मौके पर कहा कि महिलाएं वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। अतः अन्य महिलाओं को भी बेझिझक आगे आना चाहिए।

घूंघट प्रथा त्यागने की अपील

चीथवाड़ी| ग्राम पंचायत चीथवाड़ी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग्राम पंचायत सरपंच चौथमल जाट की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर तीन निरक्षर महिलाओं के द्वारा ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्रवण माता चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र डागर के नेतृत्व में महिलाओं को माताजी स्मृति चिन्ह वह दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। उपसरपंच सुमन कुमारी मीणा ने कहा कि महिलाओं को घूंघट प्रथा से हटकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी नेमीचंद स्वामी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपाय बताए। रोजगार सहायक मदनलाल जाट, घनश्याम कान्देल, बनवारी लाल डागर, राकेश डागर, सुजल डागर, बनवारी शर्मा, राकेश बायल, सलीम खा तेली, मुकेश जाट सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

चित्तौड़ा की वीर तेजाजी गायक मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी

रेनवाल मांजी | कस्बे की ग्राम पंचायत मोहनपुरा पृथ्वी सिंह में स्थित इंडियन टर्मिनल में महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टर्मिनल को सजाया गया और महिलाओं का मुंह मीठा करवाया गया । इसके साथ ही रेनवाल मांजी, चित्तौड़ा, पहाड़िया, हरसूलिया, पीपला, गोहंदी में भी महिलाओं को सम्मानित किया गया । इंडियन ऑयल टर्मिनल में ग्राम पंचायत चित्तौड़ा की वीर तेजाजी गायक कलाकारों की मंडली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस पर सभी महिला पुरुष झूम उठे।

ग्रामसभा में महिलाओं ने उठाया
पेयजल समस्या का मुद्दा


गोविंदगढ़| कस्बे के पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन आर्किलोजिकल एंड म्यूजिकल डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर कृष्णकांता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शर्मा ने कहा कि बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाई करा कर आगे बढ़ाना चाहिए। ग्रामीण सुनीता वर्मा ने शांति कॉलोनी में पेयजल का मुद्दा उठाया। अन्य महिलाओं ने भी अपने मोहल्लों में पेयजल समस्या को उठा कर सदन के पटल पर रखा। विकास नगर से पहले एक कॉलोनी में मरी पड़ी गाय, कस्बे के बाहरी इलाकों में भी सिटी लाइट लगाने का मुद्दा उठाया।

जयपुर में गाडोता की पूर्व सरपंच बादाम देवी खुर्डिया सम्मानित

बिचून| अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय महिला जागरूकता उत्थान कार्यक्रम में गाडोता पंचायत की पूर्व सरपंच बादाम देवी खुर्डिया का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, द्धारा महिला उत्थान एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।

बिचून| पूर्व सरपंच गाडोता बादाम देवी खुर्डिया को सम्मानित करते अतिथि।

राजावास| हरमाडा़ थाने में एसीपी प्रियंका कुमावत का सम्मान करते पुलिसकर्मी।

चीथवाड़ी| ग्राम पंचायत में महिला दिवस मनाती महिलाएं।

चीथवाड़ी| महिलाओं का सम्मान करते ट्रस्ट पदाधिकारी।

भैंसावा| अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी पर मौजूद महिलाएं ।

हिरनोदा| महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...