- Hindi News
- National
- Ajitgrah News Rajasthan News Woman Arrested For Selling Cannabis 10 Kg Of Cannabis Seized
गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 10 किलो गांजा जब्त
हरमाड़ा थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। जहां शनिवार को पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पृथक पृथक टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई। जहां एक महिला को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि टीम को जानकारी मिली थी कि हरमाड़ा में एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ बेचा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने सूचनाएं एकत्रित करके महिला मंजू चनेजा निवासी लाखा, नाथा की नांगल, पुलिस थाना नीमकाथाना, सीकर, हाल निवासी दौलतपुरा हरमाड़ा को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह मूल रूप से सीकर की रहने वाली है, लेकिन जयपुर में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए मकान किराए पर ले रखा है। आरोपी महिला ने उक्त मादक पदार्थ अजीतगढ़ सीकर से मंगवाना व जयपुर के ग्रामीण इलाकों हरमाड़ा, दौलतपुरा, विश्वकर्मा में सप्लाई करना स्वीकार किया है। 3 दिन पूर्व भी 15 किलो गांजा मंगवा कर आरोपी महिला सप्लाई कर चुकी है। महिला ने बताया कि वह 10 से 15 किलो गांजा एक साथ मंगवा कर उसे 1 किलो व 2 किलो के पैकेट में आसपास के इलाकों में सप्लाई करती है। इस पर उसे 15 सौ रुपए प्रति किलो का मुनाफा होता है।
आरोपी महिला।