पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी नारी तुझे सलाम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि प्रधानाचार्य कल्पना पारेता व मिथिलेश पारेता रही। अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने की। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी माधवी दीदी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के प्रति होने वाली कई प्रकार की हिंसा और उनके समाधान पर ज्यादा चर्चा होती है। आज हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलांए पहुंच रही है। महिलाओं में सबसे पहली हिंसा तो आज कल गर्भ में ही शुरू हो जाती हैं। कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक कुरूति बनती जा रही है। दूसरी सामाजिक कुरीति दहेज है। उन्होंने महिलाओं को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कुमारी मीनाक्षी ने भी नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। संस्था की ओर से महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं ग्राम पंचायत गैंता में सरपंच भवानीशंकर नागर की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को सशक्त होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं का स्वागत कर सम्मान किया गया।

मंडाना. कस्बे में विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर महिला कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कमल भार्गव ने बताया कि महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर स्क्रिनिंग की जानकारी दी। डॉ. प्रिया मिश्रा ने महिलाओं को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण व इसके रोकथाम की जानकारी दी। स्टाफ नर्स दयारानी व लेब टेक्नीशियन योगेश महावर व्यक्तिगत स्वच्छता व समय समय पर जांच के बारे में बताया। इस अवसर पर कस्बे सहित आसपास के गांवों से महिलाओं ने शिविर में भाग लिया।

सुल्तानपुर. कचोलिया गांव में एनसीएचएसई ने महिला दिवस मनाया। इसमें ग्राम की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के तरीके बताए। महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था से दीपेंद्रसिंह, ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, हेमंत नागर, अनीता मीना, दिनेश वैष्णव, बनवारी नागर, इन्द्राज मीना शामिल रहे।

देवली मांजी. विश्व महिला दिवस पर क्षेत्र के कुराड़ में महिलाओं काे सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु मालव थे। अध्यक्षता सरपंच नरेश कुमारी ने की। स्थानीय बालिकाओं रिया, अंजली, साहिबा, भावना, मलिका सुमन, कोमल, निशा ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान एसएम शैलेश जैन, सुमित गुप्ता टीई, प्रशांत त्रिपाठी, संजय, राजकुमार शर्मा, दीपक शुक्ला, छोटूलाल सुमन, धनराज शर्मा, जानकीबाई, गायत्री शर्मा, कौशल्याबाई शामिल थी।

गणेशगंज. महिला दिवस पर रणोदिया में उपसरपंच राजेंद्र प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण अधिकारों पर चर्चा की गई। वार्ड पंच कन्याबाई भील ने खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने, महिलाओं के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव लिया गया। महिला दिवस पर रविवार को रोड़वेज बसों में महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। इसके चलते राेडवेज बसाें में महिलाअाें की भीड़ रही। इससे महिलाअाें में खुशी रही। कई महिलाओं ने रोडवेज बसों में धार्मिक यात्रा की।

मंडाना. सीएचसी पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

इटावा. कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...