पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Women Sit On Dharna In The Municipality Demonstrating For Water

पानी के लिए प्रदर्शन कर महिलाएं नगर पालिका में धरने पर बैठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के वार्ड 12 में मानावतों की गली में पिछले तीन चार महीने से पानी नहीं पहुंचने से परेशान महिलाएं गुरुवार को नगरपालिका में आ धमकी और वहां चेयरमैन व नगर पालिका ईओ के नहीं मिलने पर प्रदर्शन कर उनके आने के इंतजार में 4 घंटे तक ईओ के कमरे के बाहर ही जमी रही। ईओ ने मानबाई पर उन्हें शुक्रवार को पाइप लाइनों के मिलान और टूटी पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन डालने का आश्वासन देते रहे, लेकिन महिलाएं जमी रही। आखिर में ईओ को पाइप लाइन के मिलान को लेकर शाम 5 बजे जेसीबी को भिजवाना पड़ा। तब जाकर महिलाएं अपने घर लौटी।

पाइप लाइन के मिलान को लेकर पास मोहल्ले वासियों से विवाद

मानावतों की गली में पिछले दिनों पाइप लाइन के मिलान को लेकर दूसरे मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद बन गया था। जिसके बाद नगर पालिका ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की और गली के आखरी हिस्से के लोगों को कई महिनों से पानी नहीं मिल रहा था। जिससे परेशान हाटेकर गुरूवार को महिलाएं नगर पालिका में पहुंच कर धरना दे दिया। बाद में ईओ मौके पर जेसीबी भिजवाई। तब जाकर महिलाएं मानी।

पाइप लाइन जोड़ने के लिए जेसीबी भेजने पर शांत हुई महिलाएं

पार्षद ने दी अनशन की चेतावनी

जहां पानी को लेकर मानावतों की गली की महिलाएं का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। उसी दौरान वार्ड नं. 16 के पार्षद कुंदनसिंह शेखावत ने भी नगर पालिका ईओ को एक ज्ञापन देकर वार्ड नं. 16 स्थित शिव कॉलोनी, गणेश नगर, इंद्रा कालोनी में पेयजल सप्लाई नहीं होने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को नगर पालिका की साधारण सभा में उक्त कॉलोनियों में पेयजल की समस्या उठाई थी। तब उन्हें 7 दिवस में समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि 16 मार्च तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं कराया गया, तो वे पालिका प्रशासन के खिलाफ भूख हडताल पर बैठेंगे। बाद में ईओ ने ज्ञापन पर पीएचईडी के एईएन व जेईएन को अविलंब त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

खुदाई से सड़क क्षतिग्रस्त, गड्ढों में भरा है नालियों का पानी

मानावतों की गली में नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही सड़क के लिए भी कई दिनों पूर्व ही पुरानी सड़क को खोद कर पटक दिया। उसके बाद डाली गई नई पाईप लाइन का न तो मिलान किया और न ही सड़क का निर्माण किया। जिससे एक ओर तो आवागमन में बाधा हो गई। वहीं डाली गई पाईप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो कर लीकेज हो गई। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंचा था। जिसके बाद पालिका ने ठीक भी करवाया था, लेकिन अभी भी गंदे पानी पहुंचने की शिकायतें आ रही है।

लाइन का आज करेंगे मिलान

मानावतों की गली के पाइप लाइन का मिलान करवाया जाएगा। ठेकेदार के लेबर अवकाश से आने के बाद सड़क का निर्माण भी कराएंगे।
शुभम गुप्ता, ईओ

चौमू| नगरपालिका में प्रदर्शन के बाद ईओ व चेयरमैन के नहीं मिलने पर ईओ के कमरे के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं व व मानावतों की गली में खोदी गई सड़क और गड्‌ढों में भरा नालियों का गंदा पानी।

खबरें और भी हैं...