पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Women Teachers Held Seminars Of Women In Respected Gram Sabhas

महिला शिक्षकों काे किया सम्मानित ग्रामसभाओं में महिलाओं की संगोष्ठियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों ने महिला शिक्षकों को सम्मानित किया। उपप्राचार्य एम विजयकुमार ने समाज में महिलाओं की भागीदारी, महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे महिला का ही योगदान रहता है। प्रिंसिपल ए जोसेफ जॅान ने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप होती है और वह हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होती है। समारोह में योगेश आर्य, मिथिलेश कुमार झा, कपिल गजभिए, विश्वनाथ पांडा, जयवर्धन भटनागर ने विभिन्न गीत, संगीत, मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि हम स्कूल-4 में अपने आप को बाहरी समाज से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। यहां हमें अपने घर जैसा अपनत्व व सम्मान प्राप्त होता है। हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। संचालन विजय शुक्ला ने किया। उन्होंने स्वरचित कविता पाठ किया। वहीं, रावतभाटा। ग्राम पंचायत झालरबावडी चारभुजा में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर डांस प्रतियोगिता और कुर्सी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में योगिया राठौर, ममता राठौर, मधुबाला, खुशी, रूबी कौर, रजनी कौर, कमलजीत कौर, आशा चोबदार, डिंपल बाथम, निर्मला बाथम, पुष्पा सुमन, सुनीता भाट आदि मौजूद थी।

भैंसरोडगढ़। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र श्रीपुरा पर रविवार को महिला दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण सरपंच मनीषा जैन ने किया। इसके बाद ग्रामसभा का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं के समानता के बारे में अधिकारों की जानकारी दी। जिसमें एएनएम मेरी टीपी, कंचन जाट, संतोष बैरागी, रोजगार सहायक लक्ष्मण जाट एवं ग्रामीण मौजूद थे।

भैंसरोडगढ़ में महिलाओं की गोष्ठी अधिकारों की जानकारियां दीं

भैसरोडगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की गोष्ठी कर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरपंच रुक्मिणीबाई ने की। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी चंद्रसिंह भाटी एवं वार्डपंच मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर सरपंच एवं महिलाओं ने ध्वजारोहण किया। वहीं, भैंसरोडगड़ पंचायत समिति भैसरोडगढ़ के ग्राम सणीता में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला दिवस पर ग्राम सभा हुई। महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। नई पंचायत के विकास में सरकार की नई योजनाओं काे संचालित करने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर गांव की महिलाएं और उपसरपंच, एलडीसी ज्योति पंवार,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम सभा को संबोधित किया।

खैराबाद. भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संस्थान नेहरू युवा केंद्र कोटा की ओर से खैराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक नरेश गुर्जर के निर्देशन में विश्व स्तरीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर रहने के अधिकारों की जानकारी दी। सदस्य प्रदीप, नरेंद्र दिनेश व ललित मौजूद रहे।

रावतभाटा। एईसीएस नंबर 4 में महिला दिवस पर महिला शिक्षकों का किया सम्मान किया।

भैंसरोडगढ़। श्रीपुरा में महिला दिवस पर ध्वजारोहण करतीं सरपंच।

रावतभाटा। चारभुजा में हुई प्रतियोगिता के दौरान मौजूद महिलाएं।

भैंसरोडगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरपंच एवं महिलाओं ने ध्वजारोहण किया।
खबरें और भी हैं...