पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bassi News Rajasthan News Work On One Crore Approved On The Recommendation Of The Hirer Canceled

किराेड़ी के अनुशंसा पर स्वीकृत एक करोड़ के कार्य निरस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला परिषद ने सांसद डा.किरोडीलाल मीणा की अभिशंषा पर एक करोड़ के स्वीकृत विकास कार्यों को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने 18 फरवरी को पंचायत समिति जमवारामगढ़ में 38.30 लाख, बस्सी में 8 लाख, चाकसू में 33 लाख, अामेर में 10 लाख व गोविंदगढ़ में 10 लाख रुपए के विकास कार्य निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने पंचायत समिति जमवारामगढ़ में 5-5 लाख के दो सार्वजनिक सभा भवन निर्माण नांगलबेला व बाढरसूलपुरा, थली में डामर रोड से खटीक माेहल्ले तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख, मलगुणी सार्वजनिक स्थान पर सामुदायिक भवन 5 लाख, बाग रोड नायला से कुंथाडा रोड तक सीसी सड़क निर्माण 5 लाख, नायला में कैलाश के मकान से रामू के मकान तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख, बरकडी की ढाणी खरड में अशोक मीणा के घर के पास सिंगल फेज सिस्टम 3.30 लाख व सानकोटडा बाजार में सीसी रोड निर्माण 5 लाख रुपए को निरस्त किया गया है।

राज्यसभा सदस्य डा.मीणाा ने सांसद क्षेत्रीय विकास योजना के तहत सितंबर, अक्टूबर व नवंबर 2019 में कार्य करवाने की अनुशंसा की थी। इन सभी कार्यों को जिला परिषद जयपुर ने अपनी वार्षिक योजना 2019-20 में स्वीकृत किया था।

जिला परिषद के सीईओ डाॅ.भारती दीक्षित ने राज्यसभा सदस्य डा.किरोड़ी लाल मीणा की अभिशंषा से पंचायत समिति बस्सी में कालवानियों की ढाणी दनाऊखुर्द में सामुदायिक भवन 5 लाख व दनाऊखुर्द में ठाकुर जी मंदिर के पास चबूतरा निर्माण 3 लाख को निरस्त किया है। पंचायत समिति आमेर में रासीमावि चिताणुकलां चारदीवारी निर्माण 10 लाख, पंचायत समिति गोविंदगढ़ में विमलपुरा जालिमसिंह का बास में सीसी सड़क निर्माण 5 लाख व नाडी वाली ढाणी में सीसी सड़क निर्माण 5 लाख को निरस्त किया गया है। उन्होंने पंचायत समिति चाकसू में मैन गांव कोहल्या से नांगल बाबा की ढाणी व ग्राम पंचायत निमोडिया सीताराम जाट के बाडे से विनोद के बाडे तक सीसी रोड मय नाली निर्माण 5-5 लाख, कोटखावदा कैलाश मीणा की ढाणी, प्राथमिक विद्यालय डंड की ढाणी, खेडारानिवास रामचंद्रपुरा ठाकुर जी के चौक से आंगनबाडी व बाढमुरलीपुरा डामर रोड से रामसहाय मीणा की ढाणी में सीसी सड़क निर्माण 5-5 लाख तथा ग्राम खेडा जगन्नाथपुरा की पांचू वाली ढाणी में मोती लाल मीणा बाडे के पास सिंगल फेज 3 लाख रुपए को निरस्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...