पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phulera News Rajasthan News Worshiped 101 Kalashas Before Srimad Bhagwat Katha In Shardulpura

शार्दुलपुरा में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व 101 कलशों की करवाई पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के ग्राम शार्दुलपुरा में दादू पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज व तपस्वी माधवदास की प्रेरणा से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा से पूर्व 101 कलशों की प. प्रभुलाल शास्त्री पुष्कर ने पूजन करवाई। इसके अलावा गणपति मात्रिका, नवगृह, भागवत पूजन यजमान रामू ओला, मोहन शर्मा, मोहन दास स्वामी, गोरधन शर्मा के द्वारा एवं व्यास पीठ पर पुष्कर से पधारे हुए जगत गुरू श्रीजी महाराज के शिष्य पं. दिनेश कुमार शास्त्री ने भागवत कथा का वाचन किया। कथा का वाचन करते हुए कहा कि कि सत् चित आनन्द के शब्दों की व्याख्या एवं परमात्मा का नाम, सतत सत्य है। संसार, जगत, दुनिया सब स्वार्थ की है। आत्मा नाम ही सत्य है। कथा में फुलेरा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं व पुरूषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कथा सुनने का आनन्द लिया।

डाबड़ी में ठाकुरजी के मंदिर में मनाया फूलडोल महोत्सव

जाहोता| ग्राम पंचायत रामपुरा डाबड़ी के ग्राम डाबड़ी के ठाकुरजी महाराज के मंदिर प्रांगण में शनिवार शाम को पुजारी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कन्हैयालाल शर्मा, भगवान सहाय शर्मा की उपस्थिति में भजन गायक गौरीलाल जांगिड़, अमित खांडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान छोटेलाल शर्मा, लालचंद शर्मा ने ठाकुरजी महाराज की झांकी सजाकर प्रसादी चढ़ाई। बाद में श्रद्धालु भक्तों को प्रसादी भी कराई गई।

सिंगोद में श्रीराम महायज्ञ के लिए भूमि पूजन व ध्वज स्थापना

गोविंदगढ़| ग्राम सिंगोद स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर आश्रम मान ओंकारदास महाराज के सानिध्य में श्रीराम रूद्र मारुति महायज्ञ सेवा समिति सिंगोद के तत्वावधान में 26 मई से 3 जून तक होने वाले 109 कुंडात्मक श्रीराम रुद्र मारुति महायज्ञ एवं कनक बिहारी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर भूमि पूजन व ध्वज स्थापना पूजा अर्चना कर पंचमुखी हनुमान मंदिर आश्रम के महामंडलेश्वर ओंकारदास महाराज एवं जलपाली मंदिर आश्रम के महंत रामलखनदास महाराज के सानिध्य में की गई। यज्ञाचार्य पं. चिरंजीव शास्त्री ने पूजा संपन्न करवाई। यज्ञाचार्य पं. चिरंजीव शास्त्री ने बताया कि 26 मई से आयोजित होने वाले श्रीराम रुद्र मारुती महायज्ञ 109 कुंडीय श्रीराम रुद्र महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाने की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

जाहोता| ग्राम डाबडी के प्राचीन ठाकुरजी महाराज के मंदिर में फूलडोल महोत्सव के दौरान भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार।

फुलेरा| शार्दुलपुरा गांव में भागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा।
खबरें और भी हैं...