- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Youngsters Should Get Participation In Power Goinda
युवाओं को सत्ता में भागीदारी मिले : गोयंदा
पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल मेघवाल के निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोयंदा ने कहा वर्तमान समय में युवाओं को संगठन अाैर सरकार में भागीदारी ओर ज्यादा मिलनी चाहिए। क्योंकि भारत युवाओं का देश है, भारत की वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं को जोश के साथ होश से काम लेना होगा। संविधान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए, जिससे कि देश की एकता अखंडता बनी रहे।
बाबूलाल मेघवाल ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा जनादेश का अपमान कर खरीद-फरोख्त कर भ्रष्ट राजनीति का प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को बहकाया है। स्नेह मिलन समारोह में मेघवाल ने सभी कांग्रेसियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। युवा कांग्रेस चुनावों में नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष चतुर्भुज अहीर, उपाध्यक्ष कालू सिंह राणावत, महासचिव अनिल मेवाड़ा का सम्मान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोयंदा, जिला महामंत्री संजय सांवला, ब्लॉक उपाध्यक्ष अफरोज खान, रतनलाल धानिया, नगरपालिका पार्षद जसविंद्र सिंह विक्की, राजेन्द्र धानिया, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मेघवाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नदीम बेग, ब्लॉक सचिव बाबूलाल बैंसला, नारायण कानूनगो, महेंद्र सिंह दुड़कली, राधेश्याम धानिया, राजकुमार नागर, मोहनलाल मेघवाल उपस्थित रहे।
रामगंजमंडी. कांग्रेस की ओर से होली मिलन समारोह में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।