पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • R.mandi News Rajasthan News Youth Congress Countryside District President Virendra Singh Manda39s Honor Ceremony Today

युवक कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडा का सम्मान समारोह आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवक कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव में पहली बार रामगंजमंडी से वीरेंद्र सिंह मंडा के देहात जिलाध्यक्ष बनने के बाद यहां के युवाओं के उत्साह है। सोमवार को रामगंजमंडी के पंचमुखी हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस चुनावों में कोटा देहात जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडा का जिला कार्यकारिणी सदस्य, रामगंजमंडी विधानसभा अध्यक्ष चतुर्भुज अहीर बूरनखेड़ी और विधानसभा कार्यकारिणी का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर मंडा की विजयी रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली जाएगी। विजयी जुलूस गोकुलधाम मारुती शोरूम के सामने से दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। सम्मान समारोह शाम 4 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान मजदूर कांग्रेस, इंटक, आरपीजीआरएस, उपभोक्ता कांग्रेस और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

युवाओं को जिम्मेदारियां देंगे, अनुभवी से लेंगे मार्गदर्शन

नवनियुक्त युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडा ने बताया कि पहली बार रामगंजमंडी को देहात जिलाध्यक्ष मिला है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। युवाओं में ये उत्साह खास दिखाई दे रहा है। मुझे युवाओं का स्नेह और बड़ों आशीर्वाद मिल रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि सभी कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करूं। वहीं, सरकार में जिले के कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल और विधायक भरत सिंह से मिलूंगा। इसके बाद नए सिरे से संगठन को ऊंचाइयां प्रदान की जाएगी। होली के बाद हम संगठन की योजनाएं बताएंगे। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बाकायदा अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वहीं, अनुभव का पूरा फायदा लिया जाएगा। मंडा ने बताया कि वे एक दिन पहले ही प्रदेशाध्यक्ष सुमित भगासरा से मिलकर आए हैं। उन्होंने भी नई जिम्मेदारयां सौंपी हैं। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही है।

वीरेंद्र सिंह मंडा
खबरें और भी हैं...