पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ajitgrah News Rajasthan News Youth Dies In Jugalpura Controversy Over Alcohol Murder Case Against Four

जुगलपुरा में शराब को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, चार के खिलाफ हत्या का मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम जुगलपुरा की ढाणी कुण्डली में मंगलवार को धुलंडी पर ठेके पर शराब खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें रणजीत सिंह राजपूत (25) पुत्र साधू सिंह के सिर में चोट आने से घायल हो गया। घायल को बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रणजीत के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को साैंपा। पुलिस के मुताबिक ढाणी कुण्डली में मंगलवार शाम को ढाणी निवासी रणजीत शराब के लिए लिए घर के पास स्थित शराब ठेके पर गया। वहां शराब को लेकर सेल्समैन एवं रणजीत सिंह के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्साएं रणजीत सिंह ने फोन कर अन्य लोगों को ठेके पर बुला लिया। इनोवा सवार करीब 10-15 लोगों ने शराब ठेका सेल्समैन के साथ मारपीट की। एक साथ रणजीत सिंह के साथ इतने लोगों को देखकर सेल्समैन डर कर ठेके का शटर बंद कर लिया तथा परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी। तभी सेल्समैन के परिचित मौके पर पहुंचे, जिनको देखकर इनोवा सवार बदमाश भाग गए।

रणजीत को पकड़कर पीटा, सिर में चोट लगने
से हो गई मौत


रणजीत सिंह के घर से शराब ठेके की दूरी करीब 50 मीटर है। मंगलवार को रणजीत के बुलाए गए इनोवा सवार भाग गए। ठेके से करीब 36 मीटर की दूरी पर रणजीत सेल्समैन के आदमियों के हत्थे चढ़ गया जिसके साथ गंभीर मारपीट की गई। बीच-बचाव के दौरान रणजीत के पिता साधू सिंह आदि परिजनों को भी चोटंे आई। बदमाशों ने रणजीत के सिर में चोट मारी तो वह घायल हो गया। अजीतगढ़ राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रणजीत सिंह चालक है। ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इसकी शादी चार साल पहले हुई थी। 2 साल की बच्ची है।

कुछ लोगों से कर रहे हिरासत में लेकर पूछताछ

थाना प्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि रणजीत के पिता ने हत्या का नामजद मामला दर्ज करवाया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रणजीत को उसके घर से ठेके के बीच रास्ते में पकड़ कर पीटा गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की गहन जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...