रीट परीक्षा के लेवल-I में ‘पर्यावरण अध्ययन’ यानी ‘ENVIRONMENTAL STUDIES’ स्कोरिंग सब्जेक्ट है। यह विज्ञान की तरह ही तथ्यों पर आधारित विषय है। सब्जेक्ट पर पकड़ बनाने के लिए फेक्ट्स को समझना जरूरी है। इस विषय में चीजें बिल्कुल स्पष्ट होती हैं। जैसे- परिवार, वस्त्र और आवास, व्यवसाय, सार्वजनिक स्थल और संस्थाएं, हमारी सभ्यता और संस्कृति, परिवहन व संचार, अपने शरीर की देखभाल, सजीव जगत, जल, पृथ्वी और अंतरिक्ष, पर्वतारोहण, पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र और संकल्पना, पर्यावरणीय शिक्षा शास्त्र कवर होते हैं। EVS के पेपर में काफी कोर्स ज्योग्राफी से आता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा स्कोरिंग के लिए इस सब्जेक्ट की अच्छे से स्टडी की जानी चाहिए। रीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दैनिक भास्कर आज मॉडल टेस्ट पेपर की खास सीरीज में ‘ पर्यावरण अध्ययन’ विषय का मॉडल टेस्ट पेपर लाया है। प्रश्नों की उत्तर कुंजी (ANSWER KEY) सबसे आखिरी में दी गई है।
REET LEVEL-I/ पर्यावरण अध्ययन/ Environmental Studies /MODEL TEST PAPER
1. 'मथैरणा कला' का सम्बन्ध निम्न में से किस जिले से है?
A. प्रतापगढ़
B. बीकानेर
C.जोधपुर
D. जयपुर
2. कौन सी सिंचाई प्रणाली पूर्णत: 'फव्वारा सिंचाई प्रणाली' के आधार पर कार्यरत है ?
A. चंबल सिंचाई प्रणाली
B. नर्मदा सिंचाई प्रणाली
C. इन्दिरा गांधी सिंचाई परियोजना
D. बीसलपुर परियोजना
3. सूर्य से दूरी के आधार पर पृथ्वी का सही क्रम होगा-
A. चौथा
B.पांचवा
C. तीसरा
D. छठा
4. 'जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान' का सम्बन्ध निम्न में से किस राज्य से है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. पंजाब
C. नागालैण्ड
D. उत्तराखण्ड
5. विश्व/भारत की प्रथम दिव्यांग महिला, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतेह किया-
A. बिछेन्द्री पाल
B. अरुणिमा सिन्हा
C. संतोष यादव
D. प्रेमलता अग्रवाल
6. भारतीय मूल की दूसरी भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री है-
A. सुनीता विलियम्स
B. कल्पना चावला
C. संगीता बहल
D. शिवांगी पाठक
7. अरावली पर्वतमाला के समानान्तर चलने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग निम्न में से कौनसा है?
A. एनएच-15
B. एनएच-8 (48)
C. एनएच-14
D. एनएच-65
8. भोज रामसर स्थल निम्न में से किस राज्य से सम्बन्धित है ?
A. मध्यप्रदेश
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र
9. मरूस्थलीय प्रदेश में मिलने वाली वनस्पति कहलाती है-
A. मॉनसूनी वनस्पति
B. सदाबहार वनस्पति
C. मरूदविद् या जीरोफाइट
D. ज्वारीय वनस्पति
10. राजस्थान में पूर्णत: परम्परागत जल संग्रहण की विधि निम्न में से नहीं है-
A. खड़ीन
B. टोबा
C. टांका
D. नदी
उत्तर कुंजी / ANSWER KEY- Environmental Studies /MODEL TEST PAPER
उत्तर कुंजी: 1. B, 2. B, 3. C, 4. D, 5. B , 6. A, 7. B , 8. A 9. C , 10. D
(BY- MANOJ RANGHERA, SUBJECT EXPERT)
इस लिंक पर क्लिक कर हमें भेजें आपके सवाल
ये भी पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.