राजस्थान के लाखों बच्चे रीट परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अब परीक्षा में सिर्फ 30 दिनों का वक्त बचा है। ऐसे में इस दौरान टाइम मैनेजमेंट के साथ सही तरीके से की गई तैयारी आपको रीट परीक्षा में सफलता दिला सकती है। जाने-माने शिक्षाविद डॉ. राघव प्रकाश ने बताया कि 1 महीने का वक्त भी कम नहीं होता। लेकिन हमें सही तरीके से सही पाठ्यक्रम का अध्ययन करना होगा। तभी हम रीट परीक्षा पास कर सकते हैं।
1. भाषा और शिक्षा मनोविज्ञान से करें शुरुआत
विशेषज्ञ डॉ. राघव प्रकाश बताते हैं कि सबसे पहले भाषा और शिक्षा मनोविज्ञान से पढ़ाई की शुरुआत की जानी चाहिए। क्योंकि दोनों अवधारणात्मक हैं, जबकि बाकी विषय तथ्यात्मक (factual) है। जिन्हें आखिरी के वक्त पढ़ना चाहिए। क्योंकि तथ्यात्मक चीजों को जितना बाद में याद किया जाता है। वह उतनी ही याद रहती हैं।
2. टेस्ट सिरीज है जरूरी
डॉ. राघव सुझाव देते हैं कि तैयारी के साथ-साथ ही टेस्ट सीरीज भी शुरू कर देनी चाहिए। जिससे कि हमारी प्रैक्टिस जारी रहे। वे बताते हैं कि सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में फैक्ट्स हैं, अगर अभी से इन विषयों को पढ़ा तो परीक्षा के समय उलझन पैदा हो सकती है। इसलिए सबसे आखिरी में इस पर अच्छे से फोकस करें।
3. नया नहीं पढ़े पुराने को ही करें रिवाइज
डॉ. राघव प्रकाश ने बताया कि आखिरी सप्ताह में हमें कुछ भी नया नहीं पढ़ना चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि अब तक हम जो भी पढ़ते आए हैं, उसे रिवाइज कर सकें। रिवीजन करने से आत्मविश्वास पैदा होगा। जो परीक्षा के समय आपके बहुत काम का है।
4. विश्वसनीय किताबों का करें अध्ययन
प्रतियोगिता परीक्षाओं के दौरान हमें विश्वसनीय लेखकों की किताबों का ही अध्ययन करना चाहिए। जिनमें सभी तथ्य जांच के बाद लिखे गए हो। ऐसा करने से हमें सही जानकारी तो मिलती ही है। साथ ही हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है, कि प्रश्न का उत्तर किसी भी मायने में गलत नहीं होगा। डॉ. राघव प्रकाश सुझाव देते हैं कि अब बाजार में चल रहे नोट्स को नहीं पढ़ना चाहिए। हर नोट्स में आपको पढ़ाने का तरीका अलग-अलग मिलेगा, जो काफी उलझन पैदा करेगा। इसकी बजाय अपने हाथ से लिखे नोट्स पढ़ें और रेफरेंस बुक्स से कोर्स तैयार करें।
5. नौकरी की टेंशन छोड़ पढ़ाई पर रखे फोकस
डॉ. राघव कहते हैं आखिरी वक्त में बच्चों के दिमाग में नौकरी की काफी चिंता रहती है। लेकिन हमें परीक्षा के दौरान नौकरी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। सोचने से नौकरी प्राप्त नहीं होती। हमें सिर्फ मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। इस वक्त हमें जो चीज समझ आ गई। उसे छोड़कर जो चीज नहीं समझ आई उसकी तैयारी करनी चाहिए।
6. खुद को रखें खुश
बिना टेंशन परीक्षा तक खुद को खुश रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा टेंशन लेने से कुछ समझ में भी नहीं आएगा और न ही कुछ याद रख पाएंगे। आखिरी वक्त में जो भी आपके सामने है, बस उसे पढ़े और तैयारी करें।
आपके सवाल हमें कैसे भेजें, नीचे दिए लिंक पर फॉर्म भरें
आपको सबसे आखिरी में एक लिंक मिलेगा। क्लिक करने के बाद 'REET 2021 की तैयारी में दैनिक भास्कर कैसे बने मददगार' नाम से नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपने सवाल हमें भेजने होंगे। इनमें से कॉमन समस्या से जुड़े सवालों के जवाब हम एक्सपर्ट से लेंगे। जिन्हें आप इसी सेग्मेंट में आकर पढ़ सकेंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने विचार हमें जरूर भेजें।
इस लिंक पर क्लिक कर हमें भेजें आपके सवाल
ये भी पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.