वृष राशिफल, 13 Dec 2018 | Aaj ka Vrishabha rashifal: वृष राशि वालों आज आप आलसीपन के कारण आप कुछ काम अधूरे भी छोड़ सकते हैं। आज आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर कंट्रोल करने की कोशिश करने की आवश्यकता है, आप कोई भी काम पक्षपातपूर्ण तरीके से न करें। आज 13 Dec 2018 को आपके जीवन में क्या है पॉजिटिव, क्या है नेगेटिव पढ़ें विस्तार से दैनिक भास्कर के इस पेज पर।
पॉजिटिव चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा। इससे आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम निपटाना लेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी, लेकिन काम कर के निश्चिंत हो जाएं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति खत्म हो सकती है। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। अच्छी सफलता भी मिल सकती है। सकारात्मक व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे। ज्यादातर व्यस्तता दोस्तों और परिचित लोगों के कारण रहेगी। थोड़ा आराम करने का मौका भी मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है।
आज किन मामलों में वृष राशि वालों को संभलकर रहना होगा
एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी पर विचार करें। आननफानन में एक से ज्यादा काम एक साथ शुरू करने से बचना होगा। इससे आपका पैसा और समय भी ज्यादा खर्च हो सकता है। लोगों को सहमत कराने की कोशिशों में न पड़ें। ज्यादातर लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे।
जानिए वृष राशि वाले क्या करें और क्या नहीं
अपने खाने में से पहली रोटी कुत्ते को दें। कुछ ऐसी रहेगी आज वृष राशि वालों की लव लाइफ
पार्टनर आपकी हर बात मानेगा, लेकिन आपको भी वाणी पर संयम रखना चाहिए। मनमुटाव वाली स्थिति भी बन सकती है। नौकरी, बिजनेस और करियर के लिए कुछ ऐसा रहेगा वृष राशि वालों का दिन
प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस पार्टनर से संबंध ठीक रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नेगेटिव भी हो सकता है। दिया गया काम निपटाने पर ध्यान दें। समय निकल गया तो आपके कामकाज भी अटक सकते हैं। सेहत के मामले में कुछ ऐसा रहेगा आपका दिन
पुरानी बीमारियों से भी परेशान हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।