मासिक अंक राशिफल / बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 30 सितंबर तक का समय



ank jyotish, numerology, September monthly rashifal, rashifal 2019, september rashifal 2019
X
ank jyotish, numerology, September monthly rashifal, rashifal 2019, september rashifal 2019

  • 10 और 20 तारीख को जन्मे लोग सितंबर में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, 3 और 12 तारीख को जन्मे लोगों को मिल सकती है सफलता

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 02:52 PM IST

जीवन मंत्र डेस्क। 2019 का नवां महीना सितंबर शुरू हो गया है। इस माह में कुछ लोगों को लापरवाही की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ लोग भाग्य का साथ प्राप्त करेंगे और कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए 30 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा...

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

इन लोगों को लापरवाही से बचना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान व्यवस्थित रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है, लेकिन आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

घर-परिवार में चल रहे वाद-विवाद शांत हो जाएंगे। मन स्थिर और शांत रहेगा। काम ठीक से कर पाएंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में जोखिम लेने से बचें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को सतर्कता रखनी होगी। सफलता मिलेगी। शेयर का काम विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही करें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

आय से अधिक खर्च होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार में अशांति हो सकती है। धैर्य से काम लें, क्रोध से बचें। अभी जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

शत्रुओं की वजह से बाधाएं बढ़ सकती हैं। मित्रों की मदद से इन परेशानियों को दूर कर पाएंगे। घर-परिवार की वजह से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

पुरानी समय से चली आ रही समस्याएं इस माह में और बढ़ सकती हैं। क्रोध से बचें और धैर्य से और सोच-समझकर काम करें। निकट भविष्य में समय आपके पक्ष का हो जाएगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। नौकरी में सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

नौकरी करने वालों के लिए ये माह बहुत लाभदायक रहेगा। अधिकारियों का साथ मिलेगा, लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। अतिरिक्त धन लाभ हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

अनजाना डर सताएगा। भविष्य को लेकर शंका बनी रहेगी। आपको वर्तमान पर ध्यान देना होगा, तभी भविष्य में परेशानियों से बच सकते हैं। आज सही काम करेंगे तो भविष्य में सही फल मिल सकता है।

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना