ग्रह स्थिति / सितंबर में शनि की बदलेगी चाल, 17 को सूर्य और 24 को मंगल बदलेगा राशि



planets in kundli, shani in dhanu rashi, surya ka rashi parivartan, mangal in kanya rashi
X
planets in kundli, shani in dhanu rashi, surya ka rashi parivartan, mangal in kanya rashi

  • 2019 के नए माह सितंबर में कब कौन सा ग्रह बदलेगा राशि

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 05:24 PM IST

जीवन मंत्र डेस्क। 2019 का नवां माह सितंबर शुरू हो गया है और इस माह में शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो जाएगा, लेकिन राशि नहीं बदलेगा। गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा शेष सभी ग्रह राशि बदलेंगे। हिन्दी पंचांग के अनुसार जानिए सितंबर 2019 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलने वाला है...
सितंबर में ग्रहों की स्थिति
सूर्य - माह की शुरुआत में सूर्य सिंह राशि में है। 17 सितंबर को ये ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्र - माह की शुरुआत में चंद्र कन्या राशि में था, 2 सितंबर को तुला में प्रवेश किया और 4 सितंबर को वृश्चिक में जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
मंगल - ये ग्रह माह की शुरुआत में सिंह राशि में है। 24 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
बुध - माह की शुरुआत में बुध सिंह राशि में है। 10 तारीख को कन्या में प्रवेश करेगा, इसके बाद 29 सितंबर को तुला राशि में जाएगा।
गुरु - ये ग्रह वृश्चकि राशि में मार्गी है।
शुक्र - माह की शुरुआत में शुक्र सिंह राशि में है। 9 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
शनि - ये ग्रह धनु राशि में वक्री है। 18 सितंबर को शनि चाल बदलेगा और वक्री से मार्गी हो जाएगा।
राहु-केतु - ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं। राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में शनि के साथ रहेगा।

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना