Dainik Bhaskar
Jul 27, 2019, 05:59 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क. जन्म तारीख के अनुसार अंक ज्योतिष से भविष्य बताने वाले देश के जाने-माने न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार आज 4,5,7 और 9 अंक वाले लोगों के लिए दिन शुभ है। इन मूलांक के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इनके अलावा 1,2,3,6 और 8 अंक वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।
- आज के अंक
मूलांक: 4, भाग्यांक: 5, दिन अंक: 2, 7, चलित अंक: 1, 4
- आज की विशिष्ट युति:
भाग्यांक 5 का दिन अंक 2 और 7 के साथ प्रबल मित्रता।
- आज की हस्ती: देवेन्द्र फड़णवीस (महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री) जन्मदिन: 22-07-1970
मूलांक: 4, भाग्यांक: 1, आयु अंक - 5 (50 वां वर्ष), नामांक: 7
- अंक 1
ज़िम्मेदारियों को पूरा करने की प्रसन्नता रह सकती है। पुत्र के करियर सम्बन्धी ख़ास बात सम्भव है। अपनी दिन भर की गतिविधियों की भली प्रकार योजना बना लीजिए।
क्या करें: तुलसी जी को जल चढ़ाएँ।
शुभ अंक: 2 , शुभ रंग: सफ़ेद
- अंक 2
अपेक्षाकृत मानसिक शान्ति रह सकती है। आगे की योजनाओं के लिए तसल्ली से विचार कीजिए। कोई निकट परिचित या इष्ट मित्र का अच्छा साथ मिल सकता है।
क्या करें: गुरु या गुरुतुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद लेकर दिन आरम्भ करें।
शुभ अंक: 3 , शुभ रंग: पीला
- अंक 3
मुखिया के रूप में किसी ख़ास काम को सम्पन्न करने में महत्त्वपूर्ण या निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। किसी निकट मित्र के कारण ख़ास काम बन सकता है। सैर-सपाटा हो सकता है।
क्या करें: गणेश भगवान् को दूर्वा (दूब) चढ़ाएँ।
शुभ अंक: 5 , शुभ रंग: हरा
- अंक 4:
कोई अधूरी इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो दिन का आरम्भ अपने पितरों को नमन कर करें। कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। करियर सम्बन्धी यात्रा हो सकती है। रक्त सम्बन्धी रोग/रोगों को लेकर ख़ास सावधानी बरतें।
क्या करें: 'श्री हनुमत् स्तवन' का पाठ करें।
शुभ अंक: 9 , शुभ रंग: लाल
- अंक 5:
प्रतिष्ठा-वृद्धि वाला कार्य करने का अवसर मिल सकता है। आलस के कारण कार्य प्रभावित न हो, इसका ख़ास ध्यान रखें। गोरी, चौड़े नथुने, गोलाकार/चौड़े व भरे चेहरे वालों को निजी जीवन में अधिक अनुकूलता रह सकती है।
क्या करें: पूरे दिन सामान्य से नीचे स्वर में बात करें।
शुभ अंक: 7 , शुभ रंग: फ़िरोज़ा
- अंक 6:
मानसिक उथल-पुथल परेशान कर सकती है। कार्य-स्थल की कोई बात चिन्ता खड़ी कर सकती है। दाम्पत्य/अन्तरंग सम्बन्ध में झटका लग सकता है, सम्भल कर रहें।
क्या करें: 'श्री आदित्यह्रदयस्तोत्र' का पाठ करें।
शुभ अंक: 1 , शुभ रंग: सुनहरा
- अंक 7:
पतले, गोरे व लम्बाकार/अण्डाकार चेहरे वाले लोगों के लिए आज कोई ख़ास शुभ सूचना मिल सकती है। निजी जीवन सम्बन्धी सुकून रह सकता है। पारिवारिक या सामाजिक दायरे में ख़ास भूमिका निभानी पड़ सकती है।
क्या करें: परिवार की महिला को भेंट दें।
शुभ अंक: 8 , शुभ रंग: काला
- अंक 8:
यात्रा में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खेलते या गाड़ी चलाते समय पर्याप्त सावधानी बरतें। किसी को भी धन उधार देने से बचें।
क्या करें: रसदार मिठाई खाएं।
शुभ अंक: 6 , शुभ रंग: क्रीमी
- अंक 9:
इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। न्यूरो डॉ./सर्जनों को ख़ास अवसर मिल सकता है। वाहन ख़रीदना/बेचना चाहते हैं तो आज उपयुक्त दिन है।
क्या करें: अपनी कुलदेवी/कुलदेवता का विशेष पूजन करें।
शुभ अंक: 4 , शुभ रंग: नीला