पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. टैरो कार्ड्स के मुताबिक गुरुवार, 12 मार्च को मेष राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वृष राशि के लोगों को व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा। टैरो रीडर शीला एम. बजाज से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 12 मार्च का दिन...
मेष - The World
आज का दिन आपके लिए कुछ नई तरह की जिम्मेदारियों वाला हो सकता है। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं, जिसमें आपने अभी तक अपना हाथ नहीं आजमाया है। ये आपको थोड़ा तनाव और परेशानी दे सकता है। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरंभ होगा। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा।
करियर - आज दफ्तर में आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। जिम्मेदारी ज्यादा रह सकती है।
लव - आपको परिजन के साथ समय गुजारने को मिल सकता है। कुछ मामलों में बहस हो सकती है।
हेल्थ - आज मानसिक तनाव के कारण आप परेशान रह सकते हैं।
वृष - Knight of Coins
आज का दिन आपके लिए कुछ कामों में परिणाम का इंतजार करने का है। आप अपने स्तर पर पर्याप्त प्रयास कर चुके हैं। अब आपको शांति के साथ उन कोशिशों के परिणाम को देखने का समय है। संभव है अपेक्षित समय से थोड़ा ज्यादा वक्त लगे, लेकिन परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। अपना फोकस बनाए रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। कुछ नया सीखने को मिलेगा।
करियर - आज अपना काम पूरे धैर्य के साथ करें। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग हैं।
लव - आज दिन रिश्तों के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है।
हेल्थ - आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
मिथुन - Strength
आज का दिन आपके लिए अपने आत्मबल और इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने का दिन है। आपको लोगों के साथ मिलने और उनके विचार जानने का मौका भी मिल सकता है। आज आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं भी आ सकती हैं। अगर आप विदेश में जॉब करने के इच्छुक हैं तो आपको दूर स्थानों से अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको योग्यता अनुसार सही काम मिलने के संकेत हैं।
करियर - जॉब के लिए समय अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
लव - आज का दिन प्रियजनों के साथ अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
हेल्थ - आपको आज सेहत के लिहाज से कोई समस्या नहीं रहेगी। पुरानी बीमारियों में राहत मिल सकती है।
कर्क - Queen of Swords
आज का दिन आपके लिए अपनी पूरी ताकत उन कामों में लगाने के लिए है, जिनसे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए समय कुछ नए प्रोजेक्ट के लिए है। आप अपनी ऊर्जा और समय को फालतू चीजों में लगाने से बचें। ये आपके लिए काफी लाभप्रद स्थितियों का निर्माण कर सकती है। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें, क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।
करियर - व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। आपको नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी।
लव - आपके लिए रिश्तों का बेहतर समय है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा।
हेल्थ - आपको जोड़ों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। पुराने दर्द से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
सिंह - The Fool
आज किसी बड़े इंवेस्टमेंट में हाथ डालने से बचें। पूंजी को भविष्य के लिए संभाल कर रखें। आज आपके लिए आर्थिक नुकसान होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। किसी की भी बातों में आने से पहले अपनी परिस्थितियों का गहराई से विश्लेषण कर लें। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाए रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यह बदलाव का समय है।
करियर - जॉब के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय में आपको हानि होने की आशंका हो सकती है।
लव - किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कुछ लोग पुराने मित्रों से मिल सकते हैं।
हेल्थ - आपके लिए आज सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
कन्या - The Hierophant
आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाओं वाला है। आपको किसी मामले में आज एक लाभकारी अवसर मिल सकता है। आज किसी पुराने इंवेस्टमेंट से आपको बेहतरीन लाभ मिल सकता है। लोगों को सम्मान दें, लेकिन इस बात का ध्यान भी रखें कि दूसरों को महत्व देने में आपका आत्मसम्मान कम ना हो जाए। उतना ही काम करें जितनी जरुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा।
करियर - आज आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपको अपने अधिकार मिलेंगे।
लव - प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। आपको रिश्तों में सुकून और शांति का एहसास होगा।
हेल्थ - अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है।
तुला - The Hanged Man
आज का दिन आपके लिए विवादों से बचने और किसी भी बहस से दूर रहने का है। जल्दबाजी और गुस्सा आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। इसलिए, आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचे।
करियर - दफ्तर का माहौल आज थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।
लव - जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है। निजी जीवन में जल्द ही खुशियां प्राप्त होंगी।
हेल्थ - गर्दन या गले संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। अपना ख्याल रखें।
वृश्चिक - The Moon
आज आपको अपने सोचने के तरीकों में बदलाव करने की आवश्यकता है। सकारात्मक रवैया रखें। अपनी आर्थिक स्थिति के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। अपने अलावा दूसरों के बारे में भी सोचें। हर परिस्थिति को लेन-देन के नजरिए से न देखें।
करियर - आज किसी बात से समझौता न करें। वही करें, जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं।
लव - अपने जीवन साथी से खुल कर बात करें, उन्हें समझने का प्रयास करें, तभी परेशानियों का हल होगा।
हेल्थ - आज सिरदर्द रह सकता है। आपको तनाव और अधिक सोचने की आदत से बचना होगा।
धनु - Three of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ क्रिएटिव काम करने का है। आपको कुछ रचनात्मक कार्य करने के बारे में सोचना होगा। जो आपके शौक हैं, उन्हें पूरा करने के बारे में विचार करें। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान जरूर करें।
करियर - आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। काम का फल मिलेगा।
लव - प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्राकृतिक वातावरण में जाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ - आज कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में बिताना सेहत के लिए लाभकारी रहेगा।
मकर - King of Pentacles
आज का दिन आपके लिए रिश्तों में एक नया मुकाम हासिल करने का है। दिन आपके लिए किसी खास व्यक्ति के साथ अपनी परेशानियों को शेयर करने का है। आप बिना झिझक अपने दिल की बातें बता सकते हैं। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।
करियर - करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। लोग आपसे ट्रेनिंग लेने की ख्वाहिश रखेंगे।
लव - साथी से नरमी भरा व्यवहार रखें। दूसरों की गलती को माफ कर दें।
हेल्थ - क्षमता के अनुसार ही काम करें, तनाव से बचें। रोग से पीड़ित हैं तो अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें।
कुंभ - Ten of Swords
आज का दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आपको इसका असर देखने को मिल सकता है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आज से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आज कुछ लोगों को अपने लिए नए टारगेट्स सेट करने होंगे। ये आपको तरक्की के नए रास्तों पर ले जा सकता है।
करियर - आज काम अधिक रहेगा। आपका काम में मन कम लगेगा। कोई गलती हो सकती है, जो आपको भारी पड़ेगी।
लव - साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिलेगा।
हेल्थ - अपने मन से चिंताएं कम करें, स्वास्थ्य अपने आप बेहतर हो जाएगा।
मीन - The Tower
आज का दिन बहुत सावधानी से गुजारने वाला है। आपको कुछ बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी विशेषज्ञ से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है, जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
करियर - करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें।
लव - प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
हेल्थ - आज कोई रोग परेशान कर सकता है।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.