पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 15 मार्च का मूलांक 6, भाग्यांक 4, दिन अंक 1, 4, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 3 की अंक 6 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन...
अंक 1- सरकार में अटका लाभ मिल सकता है। प्रमोशन या एरियर बकाया है तो इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। सिरदर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- अपने कुल देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 2- किसानों को फसलों की अच्छी कीमत मिल सकती है। बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- सूचना और तकनीकी के क्षेत्र के इंजीनियरों को अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान के करियर में अच्छी बात हो सकती है। दूर की यात्रा को टालें।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- मीडिया में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत लोगों को खास फायदा मिल सकता है। कोई उल्लेखनीय प्रोजेक्ट मिल सकता है। पिता के साथ संबंध में तनाव से बचें।
क्या करें- हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। विदेशी कंपनी में किया हुआ निवेश लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य में सुस्ती रह सकती है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6- परिस्थितियों की अनुकूलता का लाभ लेने के लिए एक बार में एक ही काम पर एकाग्र होना पड़ेगा। सरकारी पक्ष में भुगतान अटका हुआ है तो मिल सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- जल में शक्कर डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 7- अपने भावनात्मक आवेग पर पूरा-पूरा काबू रखें। परिवार में किसी का कोई बड़ा उपचार करवाना है तो आज करवा सकते हैं। शारीरिक कमजोरी की शिकायत रह सकती है।
क्या करें- किसी सुहागिन को रसदार मिठाई भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 8- ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। विदेश में शाखा खोलना चाहते हैं तो अनुकूल समय है। कोशिश करें कि दिनचर्या बाधित न हो।
क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 9- धन संबंधी अधिक खतरा उठाने से बचें। किसी की भी धन संबंधी जमानत देने से पहले इस मामले में सभी बातों पर विचार कर लें। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे भली प्रकार पढ़ें।
क्या करें- शिव परिवार को गुलाब के फूल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.