पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोमवार को मित्रों का सहयोग मिल सकता है, भागदौड़ अधिक रहेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 16 मार्च का मूलांक 7, भाग्यांक 5, दिन अंक 2, 7, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की के साथ अंक 3 की मित्र युति है। अंक 5 की प्रबल मित्र युति बनी है; अंक 2 और 7 में पस्पर विरोधी युति है और अंक 3 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 16 मार्च का दिन...

अंक 1- नौकरी के मामले में उल्लेखनीय गतिविधि हो सकती है। इष्ट मित्रों का व्यवहार सुख दे सकता है। क्रोध की अधिकता रह सकती है।  

क्या करें- पीपल में जल चढ़ाकर देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- निकट मित्र का अच्छा साथ मिल सकता है। अपने आसपास की घटनाओं पर खास नजर रखें। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।  

क्या करें- अपने परिवार की महिला पितर को पारंपरिक भोग लगाएं। 

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- लंबे समय से चल रहे धन संबंधी प्रयास अब फल दे सकते हैं। मल्टी नेशनल कंपनी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। खानपान में लापरवाही से परेशानी हो सकती है।   

क्या करें- पीली रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम 

अंक 4- कार्यस्थल पर अपने से बड़े व्यक्ति की सहायता करनी पड़ सकती है। खानदानी काम करने वालों के लिए अनुकूलता का प्रतिशत अच्छा रह सकता है। न्यूरो से संबंधित समस्या रह सकती है।  

क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 5- हड्डियों के डॉक्टरों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। बेरोजगारों के लिए अवसर उपस्थित हो सकता है। दांत का दर्द रह सकता है। 

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट संभव है। परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए घूमना-फिरना हो सकता है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- जल में शक्कर डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- मकान-जायदाद संबंधी कोई बकाया काम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। कोशिश करें कि लोगों के साथ व्यर्थ न उलझें। गर्दन का दर्द दुखी कर सकता है। 

क्या करें- गणेश भगवान को मोगरे की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- ट्रांसपोर्टरों के लिए समय पक्षकारी सिद्ध हो सकता है। दूसरों के प्रति धारणा बनाने से पहले तथ्यों को भली-भांति जान सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है। 

क्या करें- देवी को श्रृंगार का सैट चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद 

अंक 9- निकट के लोगों का व्यवहार बहुत सहयोग वाला रह सकती है। आपके प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है।

क्या करें- गायों को गुड़-रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी