पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 10 मार्च 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक दिन 12 में से 9 राशियों के लिए काफी अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन हो सकता है। वहीं, 3 राशियों को करियर और हेल्थ के लिहाज से थोड़ी सावधानी रखने वाला हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए खुद के परिश्रम से कामों को आगे बढ़ाने का दिन, वृष राशि वालों के लिए कुछ परिवर्तनों का सामना करने का होगा दिन, मिथुन राशि वालों के लिए दिन खुद के लिए समय निकालने का। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
आज आपके काम अपने आप कुछ बनते चले जाएंगे। जिन कामों के लिए आपको काफी प्रयास करना पड़ रहा था, वे आसानी से पूरे हो सकते हैं। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। सितारों का पूरा फेवर आपको मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ सकता है। किसी भी मामले में आपकी थोड़ी अनदेखी मुश्किल खड़ी कर सकती है। आपको लापरवाही से बचना होगा।
आज आपके लिए दिन थोड़ा परिवर्तन वाला हो सकता है। कुछ परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आपको बेचैन कर सकता है। किसी भी मामले में जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति और अपने समय से ही संपन्न होगा। समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्य के क्षेत्र में किन्ही नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी होने के योग हैं। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। कुछ लोगों के लिए धन लाभ की स्थितियां भी बन सकती हैं।
आज का दिन आपके लिए खुद को देने का हो सकता है। आप स्वयं में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। संभवतः को बुरी संगत या लत को छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। आज आपको प्रोफेशनल मोर्चे पर थोड़ी सावधानी रखनी होगी, कोई ऐसा काम करने से बचें, जिससे आपको भविष्य में कुछ नुकसान होने की आशंका हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
आज आपको अपने काम को पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ निपटाना होगा। आपकी कार्यशैली पर कुछ लोग सवालिया निशान भी लगा सकते हैं। लेकिन, किसी भी विपरीत परिस्थिति से आपको अपनी गति कम नहीं करनी चाहिए। आपके लिए परिस्थितियां इतनी बुरी नहीं होंगी, जितना आपके भय के कारण आपको महसूस हो रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने और शब्दों का चयन सोच-समझकर करने का है। आपके लिए दिन किसी विवाद से बचने के लिए है। बेवजह बहसों में ना पड़ें। अपनी क्षमता पर संदेह न करें। आपमें कोई कमी नहीं है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर जिद पर ना अड़ें।
आज का दिन आपके लिए अपनी क्रिएटिविटी के बूते पर सफलता अर्जित करने का है। आप अगर किसी कला के क्षेत्र से हैं तो आज सितारे आपके फेवर में हो सकते हैं। कुछ आइडियाज जिन्हें फिलहाल नकारा जा सकता है, भविष्य में आपके लिए गेम चेंजर हो सकता है। अपने लिए रोज़ की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं।
आज का दिन आपके लिए अपने व्यक्तित्व में कुछ नई चीजें शामिल करने का है। ये आपके व्यक्तित्व में एक नया आकर्षण पैदा कर सकती हैं। आपको लोगों का समर्थन मिलेगा। कुछ लोगों के सामने नई चुनौतियां हो सकती हैं। आप इन चुनौतियों का मुकाबला डट कर करते हैं, तो ये भविष्य में आपके लिए काफी सकारात्मक हो सकती है। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में कुछ बड़े फैसले लेने का हो सकता है। आप किसी नए क्षेत्र में निवेश के लिए विचार कर सकते हैं। आज आपको किसी भी कानूनी मामलों में पड़ने से पहले अपने स्तर पर अच्छे से पड़ताल कर लेनी चाहिए। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। समय आपके लिए शुभ फल लाएगा।
आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का है। आप में से कुछ लोगों के लिए आज कोई यात्रा के योग भी हो सकते हैं। हालांकि, कार्ड्स सलाह दे रहे हैं कि यात्राओं से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें कि वह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता आपके लिए नुकसान दायक हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए व्यवहारिक पक्षों पर ध्यान देने का है। आप किसी की बातों में आकर या भावनाओं में बहकर कोई फैसला ना करें। हर चीज को व्यवहारिक धरातल पर जरूर आंकिए। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अगर आप किसी फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर रहे हैं तो उसे आज टाल दें।
आज का दिन आपकी योजनाओं को बेहतरीन रिस्पांस मिलने और उनसे धन लाभ मिलने का है। व्यवसायिक मामलों में आपकी मीटिंग बिना परिणाम के रह सकती है। किसी पारिवारिक मित्र या परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। आपके लिए दिन कुछ मामलों में मिलाजुला ही रहेगा।
निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.