पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 11 मार्च का मूलांक 2, भाग्यांक 9, दिन अंक 5, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2 की अंक 3 के साथ मित्र युति रहेगी। अंक 3 की अंक 5 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 5 की अंक 2 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 11 मार्च का दिन...
अंक 1- प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। अपने निकट के लोगों पर सतर्क दृष्टि रखें। बिल्डरों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- लंबी दूरी की यात्रा सफल रह सकती है। इधर-उधर की बातों से ध्यान बंटने का खतरा है। मानसिक तनाव रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक जलाकर चावल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 3- परिस्थितियों की अनुकूल मानसिक सुख दे सकती है। सफलता का ग्राफ उम्मीद के अनुसार रह सकता है। पैरों की नसों में खिंचाव में कमी आ सकती है।
क्या करें- संतान को मीठा खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 4- परिजनों का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में खास जिम्मेदारी मिल सकती है। नाक-कान संबंधी कष्ट रह सकता है।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- पुराना निवेश लाभ दे सकता है। पारिवारिक स्थितियां परेशान कर सकती हैं। पेट खराब रह सकता है।
क्या करें- शनि देव को काले कपड़े में काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहें तो कर सकते हैं। यह बात भली प्रकार समझें कि हर इच्छा पूरी नहीं होती। पढ़ाई के लिए लोन ले सकते हैं।
क्या करें- सूर्य देव को शक्कर मिले जल से अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 7- भविष्य के लिए लंबी योजना बनाने के लिए उपयुक्त समय है। सामाजिक स्तर पर उल्लेखनीय दायित्व निभा सकते हैं। कनपटियों का परेशान कर सकता है।
क्या करें- रिश्तेदारी में किसी कन्या को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 8- कार्यस्थल पर उठापटक करना चाहें तो कर सकते हैं, अनुकूल समय है। पितृपक्ष से संबंधित अनुकूलता रह सकती है। कमर या पसलियों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9- बेटी से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। किसी निकट के व्यक्ति की सांसारिक सहायता करनी पड़ सकती है। गले से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.