पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 13 मार्च का मूलांक 4, भाग्यांक 2, दिन अंक 6, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 2 की अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 3 की अंक 6 के साथ मित्र युति है, अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति और अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 13 मार्च का दिन...
अंक 1- सरकारी पक्ष से अनुकूलता लाभ दिलवा सकती है। संतान के करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है। मानसिक शांति रह सकती है।
क्या करें- शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 2- निकट संबंधों में किसी का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है। विश्वासघात से बचने के लिए अपनी खास बातें सुपात्र से ही साझा करें। खुद का स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता अनुभव हो सकती है।
क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- मीडिया में कार्यरत महिलाओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। लंबे समय से अटका काम बन सकता है। थकान अधिक रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको अपने से वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल पड़ सकता है। ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। हार्ट बायपास ऑपरेशन करवा रखा है तो नियमित जांच में बिलकुल भी लापरवाही न करें।
क्या करें- हनुमानजी के चमेली के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- अपनी खिन्नता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ने का खतरा है। यात्रा लाभकारी हो सकती है। यात्रा जितनी अधिक दूर की होगी, लाभ की मात्रा उतनी ही अधिक हो सकती है। नसों में खिंचाव हो सकता है।
क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 6- भागादौड़ी की तुलना में सफलता का प्रतिशत कम रह सकता है। कला क्षेत्र में पुरुषों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आंखों संबंधी समस्या है तो इस में राहत हो सकती है।
क्या करें- अपने कुल देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 7- करियर संबंधी बड़ा अवसर समने आ सकता है, आगे बढ़ कर उसका स्वागत करें। किसी मित्र का व्यवहार दुख का कारण बन सकता है। पेट संबंधी परेशानी रह सकती है।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 8- पुरानी विवादास्पद बात से चिंताएं बढ़ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले उस पर भली परकर विचार कर लें या फिर आगे के लिए टाल दें। पैरों की नसों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा के नमकीन व इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9- निकट के व्यक्ति के सहयोग से बड़ी सफलता की प्राप्ति संभव है। ठेकेदारों और फिल्म-टीवी से जुड़े निर्देशकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी गांठ का ऑपरेशन करवाना है तो करवा सकते हैं।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.