पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 12 मार्च का मूलांक 3, भाग्यांक 1, दिन अंक 3, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 12 मार्च का दिन...
अंक 1- अधिकारी की निकटता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल दुखी कर सकता है। इस दिन परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी चिंता को विस्तार देने की बजाय समेटने पर जोर दें।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 2- परिवार का अच्छा सहयोग मिल सकता है। व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं। निकट संबंधियों की बातों पर क्रोध न करें।
क्या करें- जल में चावल डाल कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- किसी महत्वपूर्ण मनचाहे काम को सफल कर पाने की खुशी मिल सकती है। नया अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान मिल सकता है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 4- विवाद में विजय मिल सकती है। यात्रा निरर्थक रह सकती, लेकिन धैर्य बनाए रखें। खोपड़ी में दर्द रह सकता है।
क्या करें- शनि मंत्र का जाप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 5- बाजार की उठापटक लाभ दे सकती है। तेल-तिलहन का कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है। समस्या का सामना करने में पर्याप्त धीरज का परिचय दें।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 6- किसी परिचित के सहयोग से करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है। विदेश या विदेशी कंपनी से लाभ मिल सकता है। खानपान में पर्याप्त सावधानी बरतें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- जल्दबाजी से काम न लें। किसी भी बात की प्रतिक्रिया जल्दबाज़ी में न व्यक्त करें। अच्छा अवसर चाहिए तो इंतजार करना पड़ेगा। वैचारिक अस्थिरता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी का लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 8- बड़ा परिवर्तन हो सकता है या इसकी भूमिका बन सकती है। लापरवाही बरतेंगे तो लाभ का अवसर चूक सकते हैं। होटल, मोटल, ढाबे और रेस्टोरेंट वालों को समय की अनुकूलता का लाभ मिल सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को नमकीन व इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9- भाग्य मेहरबान है, इसलिए उपलब्ध हर अवसर को भुनाएं। इवेंट मैनेजमेंट वाले लाभ में रह सकते हैं। खास सामाजिक जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
क्या करें- गुरु से विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.