पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. आज सोमवार, 9 मार्च की रात होलिका दहन होगा। कल यानी मंगलवार, 10 मार्च को होली खेली जाएगी। इस साल गुरु और शनि का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये संयोग 499 साल के बाद बना है। होली पर ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। गुरु अपनी धनु राशि में और शनि भी अपनी ही राशि मकर में रहेगा। इससे पहले इन दोनों ग्रहों का ऐसा योग 3 मार्च 1521 को बना था, तब भी ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में ही थे।
अगले साल होली तक गुरु तीन बार राशि बदलेगा
अगले साल 2021 में रविवार, 28 मार्च को होली मनेगी। तब गुरु और शनि दोनों ही मकर राशि में रहेंगे। इस होली से अगली होली तक शनि मकर राशि में ही रहेगा, लेकिन गुरु कई बार राशि बदलेगा। गुरु इसी महीने 29 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेगा। 14 मई को वक्री होगा, 29 जून को धनु राशि में प्रवेश करेगा, 13 सितंबर को मार्गी होगा और 20 नवंबर को फिर से मकर राशि में आ जाएगा।
जानिए शनि और गुरु के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला समय, होली पर राशि अनुसार क्या करें और क्या न करें...
मेष- सर्वश्रेष्ठ काम करने में सक्षम रहेंगे, लेकिन मनचाहा फल प्राप्त नहीं हो पाएगा। दूसरों को अपनी बात समझाने में परेशानी आएगी। व्यर्थ की बातों में उलझ सकते हैं। इससे बचें।
क्या करें- होलिका पर बिल्व पत्र की माला अर्पण करें।
वृषभ- धन की कमी हो सकती है, लेकिन कुछ दिन बाद समय में सुधार होने लगेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। माता-पिता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। काम की अधिकता भी रहेगी और यात्रा का योग भी है।
क्या करें- होलिका पर लाल पुष्प अर्पण करें।
मिथुन- आपके लिए समय अच्छा है, असंभव से दिखने वाले काम भी पूरे हो सकते हैं। मंगल-गुरु की दृष्टि होने से कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा। संतान पक्ष से भी लाभ होगा।
क्या करें- होलिका पर वस्त्र दान करें।
कर्क- इस राशि पर शनि की दृष्टि बनी हुई है। द्वितीय चंद्र आर्थिक आधार को मजबूत बनाकर रखें। आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन मनमाफिक सफलता मिलने में संदेह रहेगा।
क्या करें- होलिका पर तेल का दीपक लगाएं एंव प्रसाद चढ़ाएं।
सिंह- मन कुछ उदास रह सकता है, लेकिन इससे आर्थिक मामलों में कोई परेशानी नहीं आएगी। लक्ष्य प्राप्ति भी आसानी से होगी। परेशानियों का अंत होगा।
क्या करें- होलिका पर आंकड़े का पुष्प अर्पण करें और प्रसाद चढ़ाएं।
कन्या- इस राशि के लिए चंद्र नुकसान की वृद्धि कर सकता है। कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी और कार्य में तेजी आएगी। विवादों से दूर रहने की सलाह है।
क्या करें- होलिका पर धूप अर्पित करें।
तुला- राशि स्वामी शुक्र की प्रबल दृष्टि प्राप्त नहीं हो रही है। फिर भी ये राशि परेशानियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त कर रही है। आत्मबल बढ़ा हुआ रहेगा। मेहनत सफल हो सकती है।
क्या करें- होलिका के नीचे जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
वृश्चिक- चंद्र का गोचर पूर्णत अनुकूल बना हुआ है, लेकिन कुछ दिनों बाद विशेष सतर्कता रखनी होगी। धन प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ा काम बन सकता है।
क्या करें- होलिका पर लाल गुलाल चढ़ाएं।
धनु- मंगल-गुरु और केतु का गोचर है। कार्य का विस्तार होगा और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। जीवन व्यवस्थित चलता रहेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।
क्या करें- होलिका के पास बैठकर श्रीसूक्त का पाठ करें।
मकर- राशि स्वामी शनि का गोचर है एवं यह समय सभी प्रकार से सुख पंहुचाने वाला बनेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और क्रेडिट भी प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी।
क्या करें- होलिका पर हरा गुलाल चढ़ाएं।
कुंभ- कोई बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन कुछ उदासी भी रह सकती है। परिवार में वर्चस्व बना रहेगा। योजनाएं सफल होंगी।
क्या करें- होलिका पर दूर्वा और लाल फूल चढ़ाएं।
मीन- ये समय संभलकर रहने का और विवादों से दूर रहने का है। कई बार विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिन बाद समय पक्ष का रहेगा।
क्या करें- होलिका पर पीला गुलाल चढ़ाएं।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.