पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लिए समय रहेगा शुभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • मीन राशि में सूर्य होने से 13 अप्रैल तक रहेगा खरमास, इस दौरान नहीं होंगे शुभ काम

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 14 मार्च को सूर्य राशि बदलकर मीन जाएगा। इससे पहले ये ग्रह 13 फरवरी से कुंभ में है। सूर्य के मीन राशि में आने से खरमास मास शुरू हो जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य जब बृहस्पति की राशि मीन या धनु में प्रवेश करता है, तब खरमास शुरू हो जाता है। इस माह में सभी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर सीधा असर पड़ेगा। जानिए सूर्य किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों पर इसका अशुभ असर हो रहा है...

5 राशियों के लिए शुभ है सूर्य का राशि परिवर्तन
मीन राशि का सूर्य वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

4 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा सूर्य
मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य की स्थिति परेशानियां बढ़ा सकती हैं। किसी भी काम में कड़ी मेहनत करना होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। मानसिक तनाव बना रहेगा और इस वजह से एकाग्रता नहीं बन पाएगी। हानि से बचने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। सावधान रहें।

3 राशियों के लिए सामान्य रहेगा समय
तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए मीन राशि का सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। सूर्य की वजह से कोई बड़ा परिवर्तन इन लोगों के जीवन में नहीं होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लापरवाही न करें, वरना हानि हो सकती है।

खबरें और भी हैं...