पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 15 मार्च 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने और सफलता के साथ धन लाभ देने वाला दिन रहने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन समय सामान्य सा ही रहेगा। मेष राशि वालों के लिए लोगों में व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ने का समय, वृष राशि वालों के लिए बिजनेस प्लानिंग्स को आगे बढ़ाने और विस्तार करने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए कुछ नई चुनौतियों और परेशानियों वाला रह सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
आज का दिन आपके लिए कुछ नई जिम्मेदारियों के साथ शुरू करने का है। आज लोगों में आपका प्रभाव रहेगा। कुछ कामों में आपको काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप कामों के परिणामों को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। आपके लिए दिन अपनी पूरी ऊर्जा को सकारात्मक बातों में लगाने और उसका पूरा उपयोग करने में लगाएंगे। आपको ज्यादा देर लैपटॉप या कम्प्यूटर पर काम करने से बचना होगा।
आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक परियोजनाओं के विस्तार का हो सकता है। आप अपने क्रिएटिव आइडियाज से कुछ अच्छा लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। ख्याति मिलने के भी योग हैं। कुछ लोगों को अपने किसी खास मित्र के जरिए नए जॉब या बिजनेस का ऑफर मिल सकता है। ये आपके लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। आपको वजन के काम करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
आज का दिन आपके सामने कुछ नई चुनौतियों और परेशानियों से भरा हो सकता है। आपको कुछ मामलों में अपने ही लोगों के सामने संघर्ष करना पड़ सकता है। आप अपने पक्ष में सही हैं, तो अपनी बात पर कायम रहना आपको जीत दिलाएगा। कुछ लोग नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। नए काम के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने दोस्तों और पुराने साथियों से कुछ मदद मिल सकती है।
आज किस्मत का पहिया आपकी ओर घूमने का दिन है। जिन अवसरों का आप लंबे समय से इंतजार रहे थें, वे आपको अचानक मिल सकते हैं। आपके लिए आज कई तरह से सफलता और लाभ के मौके बनेंगे। काम के दबाव में संभवतः आपको कुछ सेहत संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको निजी जीवन की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए।
आज आप निर्णायक भूमिका में रह सकते हैं। कुछ मामलों में आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, ज्यादातर कामों में आपके फैसलों का फायदा आपको मिलेगा। आज आपकी छवि में भी सुधार हो सकता है। ये आपके लिए नया काम शुरू करने में काफी मददगार हो सकता है। आपको अपना शाम का समय प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने के लिए रखना चाहिए।
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष परिस्थितियों का निर्माण करने वाला हो सकता है। आपके लिए कुछ मामलों में आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी लेकिन कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है कि आपको थोड़ा गुस्सा या नाराजगी जाहिर करनी पड़ सकती है। इस तरह के व्यवहार से आप दोनों तरह की परिस्थितियों पर विजय पा सकते हैं। आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अच्छा है।
आज का दिन उन लोगों के लिए कुछ खास रहने वाला है, जो अपने कार्य क्षेत्र से अलग अपने लिए आय का कोई दूसरा साधन खड़ा करना चाहते हैं। जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए ये समय अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से नई तरह की सलाह या कोई क्रिएटिव प्लानिंग मिल सकती है। आपको अपने रिश्तों के प्रति समर्पित होने का समय है। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, नए मित्र भी बन सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए किसी पुराने परिचित या कुछ पुराने मित्रों से मिलने का हो सकता है। कई नए लोगों से आप मिलेंगे और उनसे आपको काफी सहायता भी मिल सकती है। बिजनेस के विस्तार के लिहाज से आज के दिन शुरू किए गए काम आपको लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम देने वाले रहेंगे। कुछ लोगों के लिए लंबी यात्रा के योग भी हैं, हालांकि ये यात्रा आपके लिए बहुत ज्यादा लाभदायक साबित नहीं होगी।
आज का दिन आपके लिए कुछ चीजों में काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। फिर भी परिस्थितियों में हो रहे बदलावों को देखते हुए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने और आय के नए स्रोत बनने के भी पूरे योग हैं। अगर आप किसी चीज में इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय बेहतर है।
आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं की शुरुआत के लिए प्रयास करने का है। आपको मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिल सकता है। आज अपनी योग्यता में बढ़ोतरी करेंगे। नए बिजनेस या करियर ऑप्शन के लिए सोच सकते हैं। आपको लोगों से बेहतर सलाह और सहायता मिल सकती है। जीवन में कुछ तरक्की होने के योग भी बन रहे हैं। आपको किसी भी कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है। संभव है आपको कुछ आर्थिक तरक्की मिल सकती है।
आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक जीवन में उन्नति का मार्ग खुलेगा। प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मेल जोल बढेगा जिससे आपके जीवन में एक नयापन और प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। अपने मन में स्थिरता और संयम बनाएं रखें। प्रोफेशनल वातावरण में उस स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ चीजों से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। करियर या पर्सनल लाइफ में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.