पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Surya Ka Rashifal, Surya In Meen Rashi, Surya Transit In Pisces, Rashifal In Hindi, Surya Ka Rashi Parivartan

13 अप्रैल तक सूर्य रहेगा गुरु ग्रह की मीन राशि में, सभी 12 राशियों पर होगा सूर्य का असर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीवन मंत्र डेस्क. 14 मार्च की दोपहर सूर्य राशि बदल रहा है। ये ग्रह कुंभ राशि से मीन में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मीन राशि गुरु ग्रह की राशि है। सूर्य इस राशि में गुरु ग्रह की सेवा में रहेंगे। इस वजह से ये समय खरमास कहलाता है। 13 अप्रैल तक सभी मांगलिक कर्म वर्जित रहेंगे। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मीन राशि में सूर्य का असर... 

मेष - मेष के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा। इस वजह से नेत्रों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृष - इन लोगों के लिए अब सूर्य एकादश हो जाएगा। वृष राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। धन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन - इन लोगों के लिए सूर्य दशम रहेगा। सूर्य की वजह से घर-परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे। परिवार की मदद से लाभ मिल सकता है।

कर्क - इस राशि के लिए नवम सूर्य रहेगा। आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह - आपके लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। इस राशि के लोगों को अनजाने डर का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या - जीवन साथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। प्रेम बनाए रखें। धैर्य से काम करें। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं, लेकिन सावधान रहकर काम करें।

तुला - आपके लिए सूर्य षष्ठम रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक - इस राशि से सूर्य पंचम हो जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु - इन लोगों के लिए चतुर्थ सूर्य की वजह से आपको लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मकर - तृतीय सूर्य की वजह से मनचाहे स्थान पर जाने का योग बन सकते हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं।

कुंभ - आपको सूर्य की वजह से लाभ हो सकता है। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को काबू करें। आंखों से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।

मीन - सूर्य अब इसी राशि में रहेगा। सूर्य आपके प्रभाव में बढ़ोतरी करेगा। धन लाभ मिल सकता है। रुकावटों को दूर कर पाने में सफलता मिलेगी।