अंक 1 वाले लोगों का गुरुवार को लक्ष्य पूरा हो सकता है, अंक 3 वालों को करना पड़ सकती है भागदौड़
Dainik Bhaskar
Oct 09, 2019, 04:56 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क। गुरुवार, 10 अक्टूबर का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है। दिन अंक 3 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 5 की अंक 1 के साथ मित्र युति है, अंक 3 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है...
- अंक 1
ऑफिस में बॉस की कृपा मिल सकती है। जॉब में मिला या तय किया गया लक्ष्य पूरा हो सकता है। अपने आवेश पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
- अंक 2
साझेदारी में किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। साझेदारी में नया काम करना चाहते हैं तो किसी करीबी व्यक्ति के नाम से करें। सिर दर्द रह सकता है।
क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
- अंक 3
इष्ट मित्र से अच्छा सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ खास काम फिर से शुरू हो सकता है। भागदौड़ अधिक रह सकती है।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए गुड़ के पानी से गणेशजी का अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
- अंक 4
पिता के साथ संबंध में ऊंच-नीच से बचें। करियर के मामले में झटका लग सकता है. पांव में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
- अंक 5
अपनी महत्वपूर्ण योजना पर पुनर्विचार कर लें। अपने कार्य में आवश्यक बाहरी सहयोग मिल सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान का सहारा लें।
क्या करें- रिद्धि-सिद्धि को रसदार मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
- अंक 6
वायदा कारोबारियों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। धन संबंधी लेन-देन में पर्याप्त सजगता रखें। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो इस दिशा में पूरी-पूरी सावधानी बरतें।
क्या करें- शनि भगवान को रसदार मिठाई और काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
- अंक 7
जिंस का काम करने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आंखों का विशेष ध्यान रखें।
क्या करें- पीली रसदार मिठाई भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
- अंक 8
मानसिक तनाव की अवस्था रह सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी शुभचिंतक से परामर्श अवश्य कर लें। गुस्से की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
- अंक 9
पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी वालों के लिए सावधानी बरतने का समय है। अपनों का व्यवहार दुखी कर सकता है। गाड़ी अधिक तेज गति से बिलकुल न चलाएं।
क्या करें- भैरव भगवान को बूँदी के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला