मेष राशि के लोग 2 सितंबर को सकारात्मक रहें, तुला राशि के लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें
Dainik Bhaskar
Sep 01, 2019, 12:46 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 2 सितंबर को मेष राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि तुला राशि के लोग मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार...
- मेष - The Tower
यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो अपना दृष्टिकोण बदलने का प्रयास करें, परेशानी अवसर में बदल जाएगी। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं, जितना आपके भय के कारण आपको प्रतीत हो रही है। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिए अच्छा दिन है।
करियर: कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। काम अपनी गति से चल रहा है और समय से समाप्त हो जाएगा। काम को इतना गंभीरता से न लें कि वह बोझ बन जाए।
लव: प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में यदि गहराई बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आप को व्यक्त करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी सेहत के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो जल्द ही फल मिलेगा।
- वृष - The Hierophant
काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। समस्याओं के समय के साथ हल मिल जाएंगे, जितना उसके लिए परेशान होंगे, उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस बनाए रखें। किसी की बातों से बहुत प्रभावित न हों। अगर किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें और उस पर अमल करें।
लव: प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
हेल्थ: किसी भी लक्षण को अनदेखा न करें, नहीं तो भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। डॉक्टर से कुछ न छिपाएं।
- मिथुन - The Lovers
जीवन की दौड़ में कभी-कभी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। उस लक्ष्य को जानने का प्रयास करें और उसकी ओर अग्रसर हों। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें।
करियर: अपने विचारों को व्यक्त करें। यदि नया व्यापार आरंभ करने का सोच रहे हैं तो लाभ होगा।
लव: प्रियजनों को भी उतना ही महत्त्व दें, जितना काम को देते हैं। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा।
हेल्थ: यदि जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो दिन कष्टदायक रह सकता है। अल्टरनेटिव चिकित्सा से लाभ हो सकता है।
- कर्क - Ten of Wands
परिस्थिति में अगर कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपने आस पास के वातावरण की नकारात्मकता के कारण निराश न हों, अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें।
लव: रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें।
हेल्थ: अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, नहीं तो बदलते मौसम में रोग परेशान करेंगे।
- सिंह - The Sun
रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें, तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज सराहनीय हैं, लेकिन थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों।
करियर: अपने सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ सख्ती भरा व्यवहार के साथ साथ नरमी भी दिखाएं। किसी बात पर जिद्दी रवैया न रखें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।
लव: प्रियजनों के साथ नरमी भरा व्यवहार रखें। अपनी किसी भी बात पर अड़ियल न हों।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंताओं से बचें। किसी भी रोग के लक्षण को अनदेखा न करें।
- कन्या - King of Wands
आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। किसी प्रकार से दान जरूर करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आज मन नहीं लगेगा। फोकस की कमी के कारण आपमें भरपूर कौशल होते हुए भी आपको बॉस से खरीखोटी सुननी पड़ सकती है।
लव: प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। उनसे किसी छोटी सी बात पर झगडा न करें, कुछ बातों को अनदेखा किया करें।
हेल्थ: अगर किसी रोग से जूझ रहे हैं तो शारीरिक चिकित्सा के साथ अपने मन और भावनाओं पर भी ध्यान दें। उनका उपचार कर लेने से शारीरिक उपचार में सहायता मिलेगी।
- तुला - Eight of Cups
तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप जिस सपने को साकार करना चाह रहे हैं उसके लिए राह मिलेगी। अपनी मेहनत और फोकस बनाए रखें, लेकिन अपने कार्यक्षेत्र में इतना न डूबे कि अपने निजी जीवन और अपने प्रियजनों को अनदेखा कर दें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।
करियर: काम में फोकस अच्छा बना हुआ है, बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे। डेडलाइन पूरी कर पाएंगे।
लव: परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपके आस पास कोई नवयुवक अपनी जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार है।
हेल्थ: स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए उचित प्रयास करने की आवश्यकता है। संयम और धैर्य से सफलता मिलेगी।
- वृश्चिक - The Hermit
किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में अच्छे संबंध स्थापित होंगे। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी, बीती बातों को लेकर अत्यधिक परेशान न हों। जीवन में जो गतिहीनता आ गई थी वह जल्द ही दूर होगी। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। रिश्तों में थोडा संयम बनाए रखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आज नौकरी मिलने के आसार हैं। यदि यह आपके क्षेत्र से भिन्न हो तो भी इससे बिना सोचे विचारे जाने न दें।
लव: नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जिनके साथ अच्छा रिश्ता बन सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।
- धनु - Wheel of Fortune
आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा, जिससे मन में उदासी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थाई नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। अपने इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।
करियर: यदि करियर लाइन बदलना चाहते हैं तो यह उचित समय है। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें।
लव: किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाह संबंधी जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने समय से चले आ रहे रोग से जल्द ही निजात मिलेगा। अच्छी दिन चर्या का पालन अवश्य करें।
- मकर - Nine of Wands
किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, लेकिन चिंता से किसी भी बात का हल नहीं मिलता। उसके लिए समय आने पर प्रयास करेंगे तो परेशानी अपने आप हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ को अपनी योजनाएं तब तक न बताएं, जब तक उनपर कोई कदम न उठालें।
करियर: कार्यक्षेत्र में दिन भारी रहेगा। अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान हो सकता है।
लव: अपने समय का सदुपयोग करेंगे तो परेशानी कम होगी। सबको खुश करने का प्रयास न करें, अपने आप को भी खुश रखें।
हेल्थ: उतना ही काम करें, जितनी शारीरिक और मानसिक क्षमता हो। तनाव से बचें। मेडिटेशन और रिट्रीट आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
- कुंभ - Four of Cups
दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों कि आपके निर्णयों में गलती हो। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ध्यान रखें। हंसमुख मिजाज से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में बॉस या सहकर्मियों की बातों से अधिक प्रभावित न हों, नहीं तो इससे आपकी कार्यकुशलता में कमी आ सकती है। इससे नुकसान हो सकता है।
लव: किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। अपने मन में शांति बना कर ही कोई महत्वपुर्ण निर्णय लें।
हेल्थ: यदि टेस्ट रिपोर्ट अनुकूल न हो तो किसी दूसरे डॉक्टर से एक और सलाह अवश्य लें। तनाव से बचें।
- मीन - Temperance
अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
करियर: काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए, जिसमे आपको खुशी मिलती हो। उससे आर्थिक समृद्धि भी मिलेगी।
लव: बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाह के लिए थोड़े और प्रयास करने की आवश्यकता है।
हेल्थ: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने प्रयास करते रहें।
