आज का मीन राशिफल (12 Sep 2018) | Aaj ka Meen rashifal: मीन राशि वाले लोग आज अपने फाइनेंशियल टारगेट और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिशों में तालमेल बैठाते हुए काम निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी राशि के लिए चंद्रमा संतान, अचानक लाभ या नुकसान और योजनाओं का स्वामी है। इस कारण आज चंद्रमा की बदली हुई स्थिति का पूरा असर आपकी राशि पर रहेगा। जानिए आज आपको धन लाभ होगा या नहीं, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे या नही, दैनिक भास्कर के राशिफल से जानिए आज आपने सवालों का जवाब
आज क्या अच्छा हो सकता है मीन राशि वालों के वालों के साथ
दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से कोई खास काम करने की सोच रहे हैं वो अब पूरा होने के योग हैं। धैर्य रखना होगा। सब ठीक हो जाएगा। परिवार के रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ हंसी मजाक होगा और दिन आराम से बीत जाएगा। नौकरी में आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आज आप ले सकते हैं और सफल हो जाएंगे।
आज किन मामलों में मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा
पैसों को लेकर कोई कठिन स्थिति आपके सामने आ सकती है। सेहत को लेकर आपके मन में कुछ बेचैनी भी हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। संतान के मामले में टेंशन भी बढ़ सकती है।