पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को गणित और रीजनिंग की खास तौर पर तैयारी करने की जरूरत है। गणित और रीजनिंग स्कोरिंग सब्जेक्ट हैं। इनसे 45 प्रश्न परीक्षा में आएंगे। ये सबसे ज्यादा स्कोरिंग हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि मैरिट भी इन्हीं प्रश्नों पर निर्भर करती है। पटवारी कैंडिडेट्स की तैयारी के लिए गणित और रीजनिंग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट प्रमोद ओलानिया दे रहे हैं ये जरूरी टिप्स। इनमें से कई टिप्स आप सामान्य लेवल की प्रतियोगी परीक्षा में भी अपना सकते हैं।
गणित और रीजनिंग की तैयारी के 10 टिप्स
1. पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 में गणित और रीजनिंग में 45 प्रश्न आएंगे। हालांकि अभी तक अनुपात स्पष्ट नहीं है। लेकिन लगभग 20 से 25 के बीच प्रश्न दोनों विषयों में से आ सकते हैं। पेपर सेट करने वाले शिक्षक की कोशिश रहती है कि दोनों विषयों को समान वेटेज दिया जाए।
2. गणित में महत्वपूर्ण टॉपिक 8 रहेंगे। जिनमें प्रतिशत, लाभ-हानि,औसत, अनुपात-समानुपात, चक्रवृद्धि ब्याज, साधारण ब्याज, क्षेत्रफल हैं।
3. नए टॉपिक के तौर पर सिलेबस में आयतन और ऐकिक नियम (Unitary Method) को जोड़ा गया है। जो पिछले एग्जाम से अलग है।
4. हर टॉपिक में से 2-3 प्रश्न ज्यादा आने वाले हैं। क्षेत्रमिति और आयतन से प्रश्न खास तौर पर मिलेंगे।
5. सभी टॉपिक महत्वपूर्ण हैं। हर प्रश्न महत्वपूर्ण होता है। गणित और रीजनिंग से एक भी प्रश्न छूट जाता है, तो नुकसान होता है। इसलिए सभी टॉपिक्स के प्रश्नों को सॉल्व करने की प्रैक्टिस करते रहें।
6. कुल 45 प्रश्न इसमें से आएंगे। लेकिन ये बहुत बड़े या हाई लेवल के नहीं आते हैं। सभी परीक्षार्थी इन्हें कर सकते हैं।
7. मैथ्स और रीजनिंग के टॉपिक पहले से फिक्स हैं। उन टॉपिक्स की संख्या ज्यादा नहीं है। इसलिए फोकस स्टडी करें।
8. पुराने पेपर्स को जरूर देखकर जाएं। खास तौर पर 2016 प्री और मेन्स का पेपर सॉल्व करें। 2009, 2011 और 2013 के पेपर्स के आधार पर लगभग गणित के 600-650 प्रकार के प्रश्न बनते हैं।
9. किस प्रश्न का सॉल्यूशन निकालने के लिए कौनसा फॉर्मूला इस्तेमाल करना है। उसका कॉन्सेप्ट और मेथड को अच्छे से दिमाग में बैठा लें। फॉर्मूला जरूर से याद कर लें। उन्हें लिखकर उदाहरण के साथ प्रैक्टिस कर लें।
10. रीजनिंग के कई प्रश्न रिलेशन या कड़ी से कड़ी जोड़ने वाले होते हैं। सीरीज और उनके लिंक जोड़ने पड़ते हैं। चार्ट बनाकर इसकी प्रैक्टिस करें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.