पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण एक ओर दुनियाभर में जहां सारी खेल गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। वहीं, इंग्लैंड में चेल्टेनहेम फेस्टिवल देखने के लिए ढाई लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचे। चेल्टेनहेम रेसकोर्स पर चार दिन के इस इवेंट को 2 लाख 51 हजार 684 दर्शकों ने देखा। यह पिछले साल से सिर्फ 5.5% कम है। फेस्टिवल में 28 हॉर्स रेस हुईं। इन रेस में 500 से ज्यादा घोड़े शामिल हुए। आखिरी दिन मुख्य रेस चेल्टेनहेम गोल्ड कप हुआ। ग्रेड-1 नेशनल हंट रेस फ्रेंच ब्रीड के आयरिश घोड़े अल बोम फोटो ने जीती। यह घोड़ा लगातार 2 बार चैंपियन बनने वाला 2004 के बाद पहला घोड़ा है। इस घोड़े के जॉकी ऑयरलैंड के पॉल टाउनेंड थे। आखिरी दिन 68 हजार 859 दर्शक पहुंचे, जो पिछली बार से 2,734 कम है।
इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 6 मिलियन पाउंड (करीब 55 करोड़ रुपए) है। यह दूसरा सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट है। इसमें हर रेस के विजेता को अलग-अलग प्राइज मनी मिलती है। गोल्ड कप के विजेता पॉल और उनके घोड़े को 3.2 करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीती। गोल्ड कप में रेस ट्रैक करीब 5.33 किमी का होता है। इसमें 22 फेंसिंग (हर्डल्स की तरह) होते हैं, जिन्हें पार करना होता है। इस रेस में 5 साल से ज्यादा उम्र के घोड़े ही हिस्सा ले सकते हैं।

कोरोनावायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। स्पेशल गेस्ट को चार दिनों में 45 हजार कप से ज्यादा चाय सर्व किए गए। 8 हजार गैलन से ज्यादा चाय-काॅफी सर्व की गई। पूरे इवेंट के अरेंजमेंट के लिए 5,936 लोगों का स्टाफ था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.