पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खेल डेस्क. भारत के स्टार बॉक्सर अमित पंघल समेत 6 मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले मनीष कौशिक को 63 किलोग्राम कैटेगरी में हार का सामना करना पड़ा। सभी 6 बॉक्सर ने एशिया/ओसनिया ओलिंपिक क्वालिफायर मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
इन मुक्केबाजों ने क्वालिफाई किया
अमित पंघल (52 किलोग्राम वर्ग)
विकास कृष्णन (69 किलोग्राम वर्ग)
पूजा रानी (75 किलोग्राम वर्ग)
लवलीना बोर्गोहेन (69 किलोग्राम वर्ग)
आशीष कुमार (75 किलोग्राम वर्ग)
सतीश कुमार (91 किलोग्राम वर्ग)
अमित की आसान जीत
अमित ने सोमवार को अपने 52 किलोग्राम वर्ग में फिलीपींस के कैरलो पालम को 4-1 से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में अमित के सामने चीन हू जियानगुन चुनौती पेश करेंगे। विकास कृष्णन ने रविवार को 69 किलोग्राम कैटेगरी में जापान के सेवोनरेट्स ओकाजावा को 5-0 से हराया था। इस जीत के साथ वे तीन बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले विजेंदर सिंह के बाद दूसरे भारतीय मुक्केबाज बन गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.