पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टोक्यो. जापान की 19 साल की रेई इडिया इकिडेन कारपोरेट मैराथन रिले में हिस्सा ले रही थीं। उन्हें अपने हिस्से की 2.2 मील (3.54 किमी) दूरी पूरी करना बाकी था। तभी वे दौड़ते-दौड़ते गिर गईं। उनका पैर फ्रेक्चर हो गया। वे धीरे-धीरे दौड़ती रहीं, लेकिन जब 213 मीटर दूरी बाकी थी, तब वे दौड़ने में खुद को असमर्थ महसूस करने लगीं। इसके बावजूद दौड़ नहीं छोड़ी, बल्कि घुटने के बल चलकर साथी तक बैटन पहुंचाई। इस दौरान उनके घुटने और हाथों से खून भी निकलने लगा था।
🏅 #ReiIida tiene 19 y recorrió 300 metros hasta terminar la carrera Princesa Ekiden. 👏👏😍#Campeona #Atletismo #Deporte pic.twitter.com/TiqDTV2nvM
— El Toper (@EltoperMx) October 26, 2018
मैनेजर के कहने पर भी रेस नहीं छोड़ी
रेई इडिया की टीम इवातानी सेंगयो के मैनेजर को जब पता लगा कि वे गिर गईं हैं, तो उन्होंने टीम को टूर्नामेंट से हटने के लिए भी कहा था। लेकिन इडिया ने उनसे कहा कि वे दौड़ पूरी करेंगी। दौड़ के बाद इडिया को हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उनके दाएं पैर की इंजरी ठीक होने में कम से कम चार महीने से ज्यादा का समय लगेगा।
खिलाड़ियों पर रेस पूरी करने का दबाव रहता है : पूर्व रेसर
एक स्पोर्ट्स कमेंटेटर तेतशुहिको किन ने इस कार्पोरेट मैराथन रिले की आलोचना करते हुए कहा, \"इस कार्पोरेट मैराथन में खिलाड़ियों पर दौड़ पूरी करने के लिए काफी दबाव बनाया जाता है। उनसे किसी भी हाल में दौड़ पूरी करने को कहा जाता है। यह गलत है।\' तेतशुहिको भी इस दौड़ में हिस्सा ले चुके हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.