पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खेल डेस्क. यूईएफए चैम्पियंस फुटबॉल लीग के प्री-क्वार्टरफाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन लिवरपूल बाहर हो गया है। लेग-2 के मुकाबले में स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने 3-2 से हरा दिया। इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने पिछली बार फाइनल में हमवतन टॉटेनहैम हॉटस्पर को 2-0 से हराकर छठी बार खिताब जीता था। वहीं, दूसरे मुकाबले में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड को 2-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। पीएसजी के लिए नेमार ने 28वें और जॉन बेर्नाट वेलास्को ने 45+1वें मिनट में गोल दागे।
लिवरपूल के लिए जॉर्जिनियो विज्नाल्डम ने 43वें और रॉबर्टो फिर्मिनो ने 94वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं, एटलेटिको के लिए मार्कोस लॉरेंटे ने 97वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। मैच खत्म होने तक पहले लेग मुकाबले के आधार पर एग्रीगेट स्कोर से मुकाबला 2-2 से टाई हो गया था। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। इस दौरान एटलेटिको के मार्कोस ने 105+1वें मिनट और अल्वारो मोराटा ने 120+1वें मिनट में गोल दागते हुए टीम को जिताया।
कोच जुर्गेन के रहते लिवरपूल पहली बार दोनों लेग मुकाबले हारी
डिफेंडिंग चैम्पियन ने 12 साल बाद पहली बार चैम्पियंस लीग के किसी मैच में एक्स्ट्रा टाइम खेला। इससे पहले अप्रैल 2008 में चेल्सी के खिलाफ सेमीफाइनल में एक्स्ट्रा टाइम खेला गया था। वहीं, कोच जुर्गेन क्लोप के लिवरपूल से जुड़ने के बाद टीम पहली बार किसी यूरोपियन टूर्नामेंट के क्वालिफायर राउंड के दोनों लेग मुकाबलों में हारी है। क्लोप अक्टूबर 2015 में टीम से जुड़े थे। उन्हें पिछले साल बेस्ट कोच का अवॉर्ड भी मिला था। एटलेटिको ने प्री-क्वार्टरफाइनल में लेग-1 के मैच में लिवरपूल को 1-0 से शिकस्त दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.