पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खेल डेस्क. मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह ने अफ्रीका नेशंस कप के क्वालीफायर में स्वाजीलैंड के खिलाफ कॉर्नर से डायरेक्ट गोल किया। इस मुकाबले को मिस्र ने 4-1 से जीत लिया। सालाह मैच के दूसरे हाफ में चोटिल हो गए। उन्हें 88वें मिनट में मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, साइडलाइन पर उपचार के बाद वे वापस मैदान पर आ गए थे, लेकिन चोट फिर से उभरने के बाद इंजरी टाइम में सालाह मैच से बाहर हो गए।
1) सालाह ने बाएं पैर से शॉट गेंद को सीधा गोलपोस्ट में भेजा
हाफ टाइम खत्म होने से ठीक पहले 45वें मिनट में सालाह ने बॉक्स के दाईं ओर से कॉर्नर लिया। उन्होंने अपने बाएं पैर से शॉट लगाया और गेंद सीधा गोलपोस्ट में चला गया। विपक्षी टीम के गोलकीपर और डिफेंडर को गेंद रोकने का मौका ही नहीं मिला।
What a goal salah🔥🔥🔥 pic.twitter.com/C4Dk29LrFA
— Peter Williams (@p_williams_0151) October 12, 2018
सालाह के इस गोल से उनकी टीम 4-0 से आगे हो गई। मिस्र के लिए कप्तान अहमद अल-मोहम्मदी, अमर वार्दा और महमूद हसन ने भी गोल किए। सालाह के इस गोल की तारीफ ट्विटर पर यूजर्स ने की।
The shocking #goal by #Mo_salah in Swaziland from a corner kick! 😱👏🏻💪🏼 @MoSalah pic.twitter.com/uKHkmIpIpO
— Gamal Alnashar (@GamalAlnashar) October 12, 2018
सालाह के चोट को लेकर मिस्र के सहायक कोच हेनी रेम्जी ने कहा, "शुरुआती जांच हो चुकी है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या बताई गई है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।"
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.