- पोस्ट-मैच इंटरव्यू में अामतौर पर विजेता ही हिस्सा लेते हैं, लेकिन ओसाका रोती हुई गॉफ को शांत करने के लिए साथ ले गईं
- गॉफ इस साल विम्बलडन के चौथे राउंड तक पहुंचीं थी, उन्हें सेरेना ने ‘द फ्यूचर ऑफ वूमन्स टेनिस’ कहा था
Dainik Bhaskar
Sep 01, 2019, 01:27 PM ISTखेल डेस्क. डिफेंडिंग चैम्पियन नाओमी ओसाका यूएस ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने वुमन्स सिंगल्स में शनिवार देर रात 15 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को हराया। ओसाका ने गॉफ को सिर्फ 65 मिनट में 6-3, 6-0 से सीधे सेटों में हरा दिया। मैच हारने के बाद गॉफ कोर्ट पर ही रोने लगीं। इसके बाद ओसाका उनके पास गईं और बात की। पोस्ट-मैच इंटरव्यू के लिए भी गॉफ को साथ ले गईं। इस इंटरव्यू में आमतौर पर विजेता ही हिस्सा लेते हैं। ओसाका ने कहा, ‘गॉफ रो रही थीं। तभी मुझे लगा कि वे बहुत युवा हैं। मैं चाहती थी कि वे कोर्ट से बाहर उदासी के साथ नहीं, बल्कि सिर ऊंचा करके जाए।’
गॉफ इस साल विम्बलडन के चौथे राउंड तक पहुंचीं थी। यह उनका किसी भी ग्रैंड स्लैम में बेस्ट प्रदर्शन रहा है। गॉफ को 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने ‘द फ्यूचर ऑफ वूमन्स टेनिस’ कहा था। वहीं, पुरुषों में नंबर एक खिलाफ सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने उन्हें ‘ए न्यू सुपरस्टार’ कहा था।
❤️🎾@Naomi_Osaka_ | @CocoGauff#USOpen pic.twitter.com/ouVQenQki6
— US Open Tennis (@usopen) September 1, 2019
We aren't even going to lie. We're all crying. 😭@Naomi_Osaka_ | @CocoGauff | #USOpen pic.twitter.com/ME26VSNyoL
— US Open Tennis (@usopen) September 1, 2019
Uplift one another 🤗💪👏@CocoGauff | @Naomi_Osaka_ | #USOpen pic.twitter.com/XtZIefrs1v
— US Open Tennis (@usopen) September 1, 2019
मैं इस मैच से बहुत कुछ सीखने वाली हूं: गॉफ
ओसाका ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद यह मेरा सबसे बेहतरीन मैच था। मेरा ध्यान पूरी तरह मैच पर था।’ गॉफ 1996 (अन्ना कुर्निकोवा) के बाद तीसरे दौर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे इस टूर्नामेंट में पहली बार फ्लड लाइट के नीचे खेलीं। इससे वे बेहतर शॉट नहीं लगा सकीं। गॉफ ने कहा, ‘ओसाका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं इस मैच से बहुत कुछ सीखने वाली हूं। वे नंबर एक खिलाड़ी हैं। मुझे पता था कि उनसे जीतने के लिए अपना स्तर ऊंचा करना होगा।’ ओसाका का अगला मैच स्विट्जरलैंड की 13वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनिसिच से होगा।
Congratulations to @Naomi_Osaka_, who showed greatness on and off the court. @CocoGauff now knows what she needs to do to get to No. 1. How fortunate we all are to have witnessed the dawning of a new era in women’s tennis. #USOpen
— Billie Jean King (@BillieJeanKing) September 1, 2019
This support is what tennis should be about 👏🏾👏🏾 well done @Naomi_Osaka_ @CocoGauff https://t.co/irFvpKLdLe
— Sloane Stephens (@SloaneStephens) September 1, 2019
नडाल और ज्वेरेव चौथे दौर में पहुंचे
दूसरी ओर, मैन्स सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने 170 रैंक के दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी चुंग ह्योन को 6-3, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। चौथे दौर में तीन बार के चैम्पियन नडाल का मुकाबला 2014 के विजेता मारिन सिलिच से होगा। वहीं, छठी वरीयता प्राप्त जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी राउंड-16 में पहुंच गए। उन्होंने स्लोवेनिया के अल्जाज बेदेन को 6-7 (4/7), 7-6 (7/4), 6-3, 7-6 (7/3) से हराया।
