पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Sania Mirza And Ankita Raina Help India To The World Group Play off As They Won The Decisive Doubles As India Beat Indonesia 2 1 In The Fed Cup

भारतीय महिला टीम ने पहली बार फेड कप के वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में जगह बनाई, भारत 6 टीम के ग्रुप में दूसरे नंबर पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडोनेशिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टेनिस टीम। - Dainik Bhaskar
इंडोनेशिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टेनिस टीम।
  • भारत ने इंडोनेशिया को 2-1 से हराया, अंकिता रैना ने सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबले जीते
  • भारत चीन के खिलाफ पहला मुकाबला हारा था, उसके बाद लगातार 4 मैच जीते

खेल डेस्क. भारतीय महिला टेनिस टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने पहली बार फेड कप के वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में जगह बनाई। भारत ने दुबई में हुए एशिया-ओसियाना ग्रुप-1 टूर्नामेंट में इंडोनेशिया को 2-1 से हराया। अंकिता रैना ने सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबले अपने नाम कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की रुतुजा भोसले को 16 साल की प्रिस्का मेडेलिन नुगरोहो ने 6-3, 0-6, 6-3 से हराया। रुतुजा को आईटीएफ जूनियर सर्किट में 15वें नंबर की प्रिस्का ने एक घंटे 43 मिनट में मात दी।


इसके बाद अंकिता ने एलडिला सुतजियादी के खिलाफ दूसरा सिंगल्स मैच जीतकर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। पिछले दो सिंगल्स मुकाबले जीतने वाली अंकिता ने एलडिला को 6-3, 6-3 से हराया।

सानिया मिर्जा ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई
निर्णायक डबल्स मुकाबले में अंकिता और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने एलडिला-प्रिस्का की जोड़ी को 7-6, 6-0 से मात देकर भारत को प्लेऑफ में पहुंचाया। अब अप्रैल में प्लेऑफ में भारत का सामना लात्विया या नीदरलैंड से हो सकता है। भारत 6 टीम के ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा। भारत ने चीन के खिलाफ पहला मुकाबला हारा था। उसके बाद लगातार चार मैच जीते।

खबरें और भी हैं...